फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi: सोन घड़ियाल अभ्यारण्य में मगरमच्छ की संदिग्ध मौत, आरोप- डायनामाइट से उड़ाया गया; ग्रामीणों में रोष

Sun, 27 Apr 2025 01:02 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

Sidhi: कुछ शरारती तत्व नदी में मछली मारने के लिए डायनामाइट का इस्तेमाल करते हैं। शनिवार रात भी तेज धमाके की आवाज सुनाई दी थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी कंपन के कारण मगरमच्छ की जान गई हो।
विज्ञापन
घड़ियाल की मौत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिले के बहरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगझर के पास कुठुलिया गांव में सोन घड़ियाल अभ्यारण्य से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। रविवार सुबह 6 बजे ग्रामीणों ने नदी किनारे एक मृत मगरमच्छ देखा और तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। मगरमच्छ की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी, बावजूद इसके बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसे दफना दिया गया, जिससे वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण सत्यवान रावत ने बताया कि कुछ शरारती तत्व नदी में मछली मारने के लिए डायनामाइट का इस्तेमाल करते हैं। शनिवार रात भी तेज धमाके की आवाज सुनाई दी थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी कंपन के कारण मगरमच्छ की जान गई हो। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही और मामले को दबाने का आरोप लगाया है।

पढ़ें: पुलिसकर्मी के प्रेमी ने लिए थे उधार के पैसे, मांगने पर महिला सिपाही ने बुजुर्ग को पीटा; SP से की शिकायत    
विज्ञापन


इस बीच सोन घड़ियाल अभ्यारण्य के वन परिक्षेत्र अधिकारी सीधी, राजेश कन्ना टी ने दावा किया कि यह प्राकृतिक मौत है। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक जांच टीम का गठन कर दिया गया है, जो मौके पर जाकर विस्तृत जांच करेगी। रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोन घड़ियाल अभ्यारण्य जैव विविधता की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है, जहां इस तरह की घटनाएं पर्यावरण संरक्षण पर भी गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े करती हैं। ग्रामीणों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें