फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: गर्मी से मिली थोड़ी राहत, लेकिन फिर बरसेगी आग, जानिए कब बदलेगा मौसम

Sun, 27 Apr 2025 12:31 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में रविवार को मौसम ने थोड़ी राहत दी है। सुबह से ठंडी हवाओं ने गर्मी को थोड़ा कम किया है। रविवार को मौसम साफ रहा, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में तेज गर्मी और 40 डिग्री के आसपास तापमान रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
धूप से बचने का प्रयास करती युवतियां - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में शनिवार को मौसम में हल्की राहत देखने को मिली। पिछले चार दिनों से दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक था, लेकिन अब इसमें 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार सुबह से आसमान साफ है, हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ दिनों तक तेज गर्मी के बने रहने की संभावना जताई है और अनुमान लगाया है कि दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा।
विज्ञापन


तेज हवाओं ने घटाया तापमान
शुक्रवार को इंदौर में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। शनिवार को तेज धूप के बावजूद मौसम में बदलाव देखने को मिला। लगभग 33 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं के चलते तापमान में हल्की गिरावट आई और दिन का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आने वाले दिनों में गर्मी के साथ बारिश की संभावना  
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अगले चार दिन तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में लू चलने की भी संभावना व्यक्त की गई है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी  
डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने यह भी कहा कि भले ही कुछ इलाकों में राहत भरी बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में तेज गर्मी का असर बना रहेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि गर्मी से बचाव के उपाय करें और अधिक धूप में बाहर निकलने से बचें, क्योंकि तापमान अगले कुछ दिनों तक 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें