फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधी: बिजली चोरी का केस बनाने की धमकी देकर मांग रहा था रिश्वत, लोकायुक्त टीम ने सहायक लाइनमैन को किया गिरफ्तार

Fri, 25 Feb 2022 07:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

सीधी में बिजली चोरी का केस बनाने की धमकी देकर रिश्वत मांगने वाले सहायक लाइनमैन को लोकायुक्त टीम ने रंगेहाथ पकड़ा है। आरोपी पहले 2500 रुपये ले चुका था, 1500 रुपये लेते समय पकड़ाया है।
 
विज्ञापन
सहायक लाइनमैन को लोकायुक्त टीम ने रंगेहाथ पकड़ा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्वत मांगने वाले सहायक लाइनमैन को लोकायुक्त टीम ने रंगेहाथ पकड़ा है। आरोपी पहले 2500 रुपये ले चुका था, 1500 रुपये लेते समय पकड़ाया है। वह बिजली चोरी का केस बनाने की धमकी देकर रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लोकायुक्त रीवा की टीम ने यह कार्रवाई सीधी जिले में की है। राजस्व विभाग में पदस्थ राघवेन्द्र सिंह ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में सहायक लाइनमैन कृष्णमुरारी पांडेय के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि सहायक लाइनमैन ने बिजली चोरी का फर्जी केस बनाने की धमकी देकर पांच हजार रूपये की रिश्वत मांग रहा था। डरकर मैंने ढाई हजार रुपये 16 फरवरी को दे दिए थे। लेकिन और रुपये मांगे जा रहे थे। लोकायुक्त टीम जांच में शिकायत सही पाई। रिश्वत की मांग करने वाले सहायक लाइनमैन को रंगे हाथ पकडऩे के लिए रीवा से लोकायुक्त निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक आकांक्षा पांडेय सहित १२ सदस्यीय टीम गई थी। जिसने कॉलेज ग्राउंड में डेढ़ हजार रुपये लेते सहायक लाइनमैन को पकड़ा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें