फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: गलती से अनजान खाते में डल गए आठ लाख रुपये, खाताधारक देने से कर रहा था इनकार

Fri, 25 Feb 2022 07:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर के एक व्यक्ति ने गलती से किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में करीब आठ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने रुपये वापस दिलवाए हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के एक व्यक्ति ने गलती से किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में करीब आठ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने रुपये वापस दिलवाए हैं।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार कपिल गुप्ता ने ग्वालियर एसपी अमित सांघी को शिकायती आवेदन दिया था। इसमें बताया था भूलवश किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में 7 लाख 89 हजार 250 रुपये ट्रांसफर हो गए हैं। उक्त खाताधारक रुपये मांगने पर देने से इनकार कर रहा है। सायबर टीम ने मामले की जांच की। क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी दामोदर गुप्ता ने टीम को बैंक भेजा। बैंक से कार्रवाई करवाकर पूरी रकम आवेदक के खाते में वापस डलवाई गई। फरियादी ने टीम का आभार माना है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें