फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधी: स्कूल प्राचार्य 12वीं की छात्रा से करता था अश्लील बातें, ऑडियो हो रहा वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sun, 24 Apr 2022 08:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

सीधी जिले में एक सरकारी स्कूल के प्राचार्य द्वारा 12वीं की छात्रा से अश्लील बातें करने का ऑडियो वायरल हो रहा है। मामले को लेकर छात्रा के परिजनों ने रविवार को संभागीय मुख्यालय रीवा में कमिश्नर, एडीजी सहित संयुक्त संचालक लोक शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर प्राचार्य के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
 
विज्ञापन
प्राचार्य द्वारा 12वीं की छात्रा से अश्लील बातें करने का ऑडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूलों में प्राचार्यो की अश्लीलता के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जहां वे छात्राओं के साथ जिस तरह से बातें कर रहे हैं वह स्कूल और समाज के लिए अच्छा संदेश नहीं है। ऐसा ही मामला सीधी से आया है।
विज्ञापन


छात्रा के परिजनों ने प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उनका कहना है कि पिछले कुछ माह से उनकी बेटी को प्राचार्य धीरेंद्र सिंह लगातार फोन कर रहा था। बात करने के दौरान प्राचार्य ने कई बार उनकी बेटी से अश्लील बातें भी की। इस बात की जानकारी उन्हें कुछ दिन पूर्व हुई, लेकिन समाज में बात फैलने के डर से उन्होंने इसकी शिकायत कहीं नहीं की। परिजनों द्वारा कई बार प्राचार्य धीरेंद्र सिंह को समझाइश दी गई। बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। प्राचार्य की करतूतों से परेशान होकर परिजन रीवा मुख्यालय फरियाद लेकर पहुंचे। उन्होंने प्राचार्य द्वारा छात्रा से की जा रही अश्लील बातों का ऑडियो भी सौंपा है।

रामपुर नैकिन थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पांडे ने बताया कि पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। न्यायालय से उसे जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें