फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में तीन भाजपा नेताओं की हत्या पर शिवराज बोले- हम इसे नहीं करेंगे बर्दाश्त

Thu, 24 Jan 2019 02:41 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रधेश के रतलाम जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम कमेड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 36 साल के पूर्व मंडल कार्यवाह हिम्मत पाटीदार की कथित रूप से गला रेतकर और चेहरा जला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। वह शिवपुर मंडल के आरएसएस के पूर्व मंडल कार्यवाह थे।

विज्ञापन


इस मामले पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि जब हम आवाज उठाते हैं तो हमसे शांत रहने को कहा जाता है। उन्होंने कहा, 'कल रतलाम में एक आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी। दूसरे स्थानों पर भी हत्याएं हुई हैं। जब हम इन हत्याओं के खिलाफ अपनी आवाज उठाते हैं तो हमसे शांत रहने के कहा जाता है और बताया जाता है कि हम राजनीति कर रहे हैं।'

शिवराज ने आगे कहा, 'हम कैसे चुप रह सकते हैं जब भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा है? कातिलों को पकड़ा जाना चाहिए। कांग्रेस ने राज्य को अराजकता की ओर धकेल दिया है। हम इसे बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।' राज्य में इससे पहले दो भाजपा नेताओं की हत्या हो चुकी है।
विज्ञापन


बता दें कि पाटीदार की हत्या पर रतलाम जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा था, ‘ग्राम कमेड़ निवासी हिम्मत पाटीदार की लाश उनके परिजन को बुधवार सुबह उनके खेत में मिली। उनका गला रेता हुआ और चेहरा जला हुआ था। वह मंगलवार रात अपने खेत में सिंचाई करने गए थे। आरोपी का अब तक पता नहीं चला है।’

शर्मा ने कहा था कि घटनास्थल से पुलिस को एक टार्च मिली, जबकि हिम्मत की मोटरसाइकिल शव से 10 मीटर दूरी पर पड़ी थी। उन्होंने बताया था कि पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा था, ‘पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं, जिनसे जल्द ही इस हत्या की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है।'
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें