फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली में बोले शिवराज- चीन के अंदर हमें आंख दिखाने की हिम्मत नहीं, कमलनाथ पर साधा निशाना

Wed, 28 Oct 2020 01:02 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में 28 सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं। ऐसे में राज्य में राजनीतिक सरगर्मी का माहौल है। भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर निशाना साध रही हैं। इसी बीच बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं कमलनाथ नहीं हूं जो विकास के लिए एक पैसा नहीं देगा। इसके अलावा उन्होंने चीनी घुसपैठ का जिक्र करते हुए कहा कि उसने हमारी सीमा पर नजर गड़ाई। लेकिन हमारे जवानों ने उसके सैनिकों की गर्दन तोड़ दी।

विज्ञापन


शिवराज ने अनूपपुर की रैली में कहा, 'मैं कमलनाथ नहीं हूं, जो विकास के लिए एक पैसा नहीं देगा। मैं आपको अनूपपुर के विकास का आश्वासन देता हूं। कमलनाथ कहते हैं कि मामा ने राज्य के खजाने को खाली कर दिया था, लेकिन मैं कहता हूं कि यह औरंगजेब का खजाना नहीं है जिसे खाली किया जा सकता है।'
 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने चीनी घुसपैठ का जिक्र करते हुए कहा, 'पहले छोटे राष्ट्र हमें चुनौती दिया करते थे और पूर्व प्रधानमंत्रियों ने कभी प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन आज अगर चीन हमारी सीमाओं पर अपनी आंखें गड़ाने की हिम्मत करता है, तो हमारे जवान उसके सैनिकों की गर्दन तोड़कर उसे फेंक देंगे। अब चीन में हमें आंखें दिखाने की हिम्मत नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें