फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP By Election 2020: भाजपा नेता सुमित्रा कास्डेकर की नहीं बढ़ रही है उम्र, जानें क्या है मामला

Wed, 28 Oct 2020 09:24 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेपानगर
विज्ञापन
Sumitra Kasdekar - फोटो : Twitter/@SumitraKasdekar
विज्ञापन
चुनावी मौसम में लोगों के गणित की भी परीक्षा हो जाती है। मान लीजिए अगर आज किसी की उम्र 30 साल है तो दो साल बाद उसकी उम्र कितनी होनी चाहिए। सामान्य पढ़ा लिखा व्यक्ति भी इस सवाल का जवाब देगा कि दो साल बाद उस व्यक्ति की उम्र 32 साल हो जाएगी। लेकिन हमारे नेताओं के साथ ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने चुनाव आयोग से नेपानगर से भाजपा उम्मीदवार सुमित्रा कास्डेकर की शिकायत की है। आयोग को सौंपी गई शिकायत में नगर कांग्रेस समिति अध्यक्ष सोहन सैनी ने कहा है कि वर्ष 2018 में कांग्रेस से चुनाव लड़कर विधायक बनीं सुमित्रा कास्डेकर ने तब अपनी उम्र 35 साल बताई थी।



अब उपचुनाव में भी उन्होंने अपनी उम्र 35 साल ही बताई है। शपथ पत्र में उम्र की गलत जानकारी देना कानून के खिलाफ और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। 
विज्ञापन


सैनी ने इस मामले में कास्डेकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शिकायत की एक प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी को भी भेजी है। 

क्या है प्रावधान 
नियम के मुताबिक नामांकन के समय दाखिल किए गए शपथ-पत्र में गलत जानकारी देने पर जुर्माना के साथ छह महीने की सजा का प्रावधान है। लेकिन यहां खास बात यह है कि नामांकन-पत्र की जांच के दौरान अधिकारी भी इस बड़ी गड़बड़ी की अनदेखी कर गए। 

कास्डेकर की सफाई
भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर का कहना है कि चूंकि मतदाता सूची में उनकी यही उम्र दर्ज है इसलिए यही उम्र शपथ-पत्र में लिखी है। उन्होंने कहा कि शपथ-पत्र वकील से बनवाया है। 

बता दें कि मध्यप्रदेश में जिन 28 विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफा दिया है उनमें सुमित्रा कास्डेकर भी शामिल हैं। 

जुलाई में बुरहानपुर जिले में नेपानगर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुमित्रा कास्डेकर ने विधानसभा सचिवालय में विधायक पद से इस्तीफा दिया। जिसके बाद उसी दिन शाम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कर ली। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें