फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज ने कांग्रेस को दी चेतावनी, कहा- योजनाएं बंद की तो ईंट से ईंट बजा दूंगा

Mon, 24 Dec 2018 09:42 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बुधनी से विधायक शिवराज सिंह चौहान ने कई गावों में पहुंचकर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। कच्चे रास्ते की वजह से वह बाइक के जरिए सुरई गांव पहुंचे। अपने भाषण में उन्होंने कांग्रेस सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी योजनाओं को जारी रखें वरना मैं ईंट से ईंट बजा दूंगा। 

विज्ञापन


ग्रामीणों से शिवराज ने कहा, 'चिंता करने की कोई बात नहीं है। टाइगर अभी जिंदा है। पहले मैं कलम से काम करता था और अब मैं लड़कर काम करवाउंगा। जो कार्य स्वीकृत हैं उन्हें पूरा करवाया जाएगा। मेरी जितनी भी योजनाएं हैं उसके लिए कांग्रेस के मुख्यमंत्री से बात हुई है। किसानों की कर्जमाफी पर ढुलमुल रवैया जारी है। कभी कहते हैं कि दिवालियों का माफ करेंगे तो कभी कहते हैं 31 मार्च तक का करेंगे। मैंने कहा है कि हम अभी तक का पूरा कर्ज माफ करवाएंगे।'

प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है कि यूरिया संकट पर हम न तो कोई राजनीतिक आरोप लगाना चाहते हैं और ही कोई निराधार बात करना चाहते हैं। भाजपा अगर इसके लिए हमें जिम्मेदार बताएगी तो हम असलियत बताएंगे। कमलनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार ने चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस साल  ज्यादा यूरिया की सप्लाई की थी। 
विज्ञापन


17 दिसंबर को कांग्रेस सरकार का गठन हुआ है। इस महीने यूरिया की मांग और उसका आवंटन 3 लाख 70 हजार मीट्रिक टन का था। वहीं आपूर्ति 1 लाख 65 हजार मीट्रिक टन की हुई। अक्तूबर में भी एक लाख मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति कम हुई और नवंबर में चुनाव को मद्देनजर आपूर्ति को बढ़ा दिया गया। दिसंबर में फिर कम आपूर्ति की गई जिसकी वजह से स्थिति बिगड़ गई है। मगर भाजपा नेता सच को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें