कंदारिया महादेव पर लोगों ने किया योग
- फोटो : अमर उजाला
कंदारिया महादेव मंदिर प्रांगण में योगाभ्यास
छतरपुर जिले में भी नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व प्रसिद्ध नगरी खजुराहो में सामूहिक योगाभ्यास कंदरिया महादेव मंदिर प्रांगण में किया गया।
योगाभ्यास में डीआईजी ललित शाक्यवार, कलेक्टर संदीप जी.आर. एसपी अमित सांघी, नपाध्यक्ष छतरपुर ज्योति चौरसिया, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एडीएम नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम अक्षत जैन, अरविंद पटेरिया सहित विभिन्न अधिकारी, स्कूली बच्चे और आम नागरिकों को योगाचार्यों उदयभान विश्वकर्मा, रामकृपाल यादव, राजेन्द्र मौर्य, किरण मिश्रा, अनुराधा मिश्रा द्वारा विभिन्न आसनों के साथ कराया गया। राष्ट्रगान के साथ योगाभ्यास का समापन किया गया।