फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: शिवपुरी के कुशल का अंडर-13 में चयन, बुमराह स्टाइल में बॉलिंग करने से पाई प्रसिद्धि

Sun, 30 Mar 2025 10:39 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी के युवा क्रिकेटर कुशल सकलेचा का ग्वालियर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) अंडर-13 टीम में चयन हुआ है। उनकी गेंदबाजी शैली जसप्रीत बुमराह जैसी होने के कारण उन्हें शिवपुरी का बुमराह कहा जाता है। 
विज्ञापन
शिवपुरी के युवा क्रिकेटर कुशल सकलेचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी शहर के प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर कुशल सकलेचा ने अपनी शानदार गेंदबाजी प्रतिभा के दम पर ग्वालियर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) की अंडर-13 क्रिकेट टीम में जगह बना ली है। यह उपलब्धि शिवपुरी के लिए गर्व की बात है। कुशल बचपन से ही क्रिकेट के प्रति गहरी रुचि और लगन रखते हैं। उनकी गेंदबाजी शैली भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से मिलती-जुलती है, जिसके कारण उन्हें लोग "शिवपुरी का बुमराह" भी कहते हैं।
विज्ञापन


कुशल सकलेचा के पिता निलेश सकलेचा एक सफल व्यवसायी हैं और माता पूजा सकलेचा एक गृहिणी हैं। उन्होंने अपने बेटे की क्रिकेट में रुचि को देखते हुए उसे बचपन से ही इस खेल में प्रोत्साहित किया। कुशल के परिवार ने उसके क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग किया, जिससे वह अपनी प्रतिभा को निखार सका। कुशल शिवपुरी के समाजसेवी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े गोलू सकलेचा के भतीजे हैं। कुशल की क्रिकेट यात्रा स्थानीय टूर्नामेंटों से शुरू हुई थी। उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया और अपनी पहचान बनाई। धीरे-धीरे उनकी प्रतिभा पर कोच और क्रिकेट संघों की नजर पड़ी और उन्होंने विभिन्न स्तरों पर अपने खेल को निखारा। उनके निरंतर अभ्यास और मेहनत का ही परिणाम है कि आज वे ग्वालियर डिविजन की प्रतिष्ठित अंडर-13 टीम का हिस्सा बनने में सफल हुए हैं।

ये भी पढ़ें- क्लीनिक पर झोलाछाप डॉक्टर बेच रहा था परचून का सामान, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन


200 खिलाड़ियों में हुआ चयन
कुशल सकलेचा का चयन जीडीसीए की अंडर-13 क्रिकेट टीम में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद हुआ है। हाल ही में ग्वालियर डिवीजन में ट्रायल आयोजित किया गया था, जिसमें करीब 200 प्रतिभाशाली क्रिकेटरों ने भाग लिया। कुशल ने अपने तेज और प्रभावशाली गेंदबाजी प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया और अंततः टीम में अपनी जगह बना ली। उनके इस चयन से शिवपुरी के खेल प्रेमियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PWD के जिस EE को ऊर्जा मंत्री ने किया सम्मानित, उसी ने किया 7 करोड़ का घोटाला, FIR के बाद निलंबित

शिवपुरी के लिए गर्व का विषय
लोगों का कहना है कि शिवपुरी जैसे छोटे शहर से एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी का जीडीसीए की टीम में चयन होना स्थानीय खेल जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे शिवपुरी के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलेगी। कुशल की इस सफलता पर उनके कोच और समर्थकों को भी गर्व है, जिन्होंने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में सहयोग किया। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें