फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: अस्पताल टॉयलेट में बच्चे को जन्म देने के मामले में खुलासा, दो साल से चाचा कर रहा था नाबालिग का शोषण

Fri, 23 May 2025 08:46 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

बयानों में पीड़िता ने बताया कि पिछले दो साल से उसका 25 वर्षीय चाचा ही उसका दैहिक शोषण कर रहा था। पहले वह गांव में रहता था, उस समय उसने पहली बार उसका शोषण किया। इसके बाद करीब छह-सात महीने से वह शिवपुरी आकर उसके घर में ही रहने लगा। इस दौरान उसने पीड़िता का कई बार शोषण किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी के देहात थानांतर्गत निवासरत नाबालिग किशोरी द्वारा जिला अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के मामले में पुलिस ने किशोरी के चाचा के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया गया है। बीते बुधवार को जिला अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में जहर खाने की शिकायत के साथ उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई 16 वर्षीय किशोरी ने ट्रामा सेंटर के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया और खुलासा किया कि उसने कोई जहर नहीं खाया है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- घर में सो रही पांच साल की मासूम से करीबी रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। बयानों में पीड़िता ने बताया कि पिछले दो साल से उसका 25 वर्षीय चाचा ही उसका दैहिक शोषण कर रहा था। पहले वह गांव में रहता था, उस समय उसने पहली बार उसका शोषण किया। इसके बाद करीब छह-सात महीने से वह शिवपुरी आकर उसके घर में ही रहने लगा। इस दौरान उसने पीड़िता का कई बार शोषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  रेप के बाद नॉनवेज खिलाया और कलावा निकलवा लिया, मोहसिन पर तीन FIR दर्ज

डर के मारे किसी को नहीं बताया
पीड़िता ने पुलिस को दिए गए बयानों में यह भी उल्लेख किया है कि उसने डर के कारण अपने परिवार में किसी को इस संबंध में कुछ नहीं बताया, हालाकि वह गर्भवती हुई तो उसने अपने चाचा को बताया, जिसके बाद चाचा घर छोड़कर गांव चला गया और वहीं रहने लगा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें