फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: सहरिया वनवासी बालक छात्रावास के वार्षिक उत्सव में शामिल होंगे राज्यपाल पटेल, कल होगा कार्यक्रम

Tue, 14 Jan 2025 07:20 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले में कल 15 जनवरी को राज्यपाल मंगू भाई पटेल की उपस्थिति में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान छात्र-छात्राएं कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी देंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के बारे में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले सेवा भारती द्वारा संचालित सहरिया वनवासी बालक छात्रावास के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और  बच्चों का उत्साह बढ़ाएंगे। यह जानकारी प्रांत कोषाध्यक्ष सेवा भारती राज नारायण अग्निहोत्री ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी। इस पत्रकार वार्ता में सेवा भारती के जिला समिति अध्यक्ष ओम बंसल, सचिव महिम भारद्वाज, और छात्रावास समिति अध्यक्ष हरज्ञान प्रजापति उपस्थित रहे।

विज्ञापन


पत्रकार वार्ता के दौरान प्रांत कोषाध्यक्ष सेवा भारती राज नारायण अग्निहोत्री ने बताया कि 15 जनवरी को राज्यपाल मंगू भाई पटेल की उपस्थिति में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें भैया-बहन (छात्र-छात्राएं) अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि सेवा भारती द्वारा सहरिया आदिवासी बालकों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए इस प्रकार के प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं। शिवपुरी जिला मुख्यालय पर वनवासी बालक छात्रावास संचालित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न छात्र अध्ययनरत हैं। इन्हें निशुल्क शिक्षा दी जाती है और मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य जन सहभागिता के माध्यम से किया जा रहा है।

राज नारायण अग्निहोत्री ने यह भी बताया कि 15 जनवरी को राज्यपाल मंगू भाई पटेल वनवासी बालक छात्रावास में रहने वाले छात्रों का उत्साहवर्धन करेंगे। उन्होंने कहा कि सेवा भारती द्वारा पूरे प्रांत में जनसेवा के उद्देश्य से विभिन्न सेवा प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान सेवा भारती द्वारा शिवपुरी जिले में संचालित बालकों के अलावा महिलाओं और बुजुर्गों के लिए की जा रही सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें