फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: दोहरे हत्याकांड से गुस्साए लोगों ने रोड जाम किया, बोले- आरोपियों के घरों पर चले बुलडोजर

Mon, 02 Sep 2024 10:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

दोहरे हत्याकांड के बाद गुस्साए परिजनों ने शव रखकर चक्का जाम किया। वहीं, आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। पुलिस बोली, आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
सड़क जाम किए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के पिछोर में दो भाइयों की हत्या के बाद मामला गरमा गया है। मृतक दोनों भाइयों के परिजनों ने पिछोर मुख्यालय पर तीन घंटे तक चक्का जाम किया और पुलिस से आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। आक्रोशित परिजनों का कहना था कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जाए। क्योंकि इनके मकान नियम विरोध बने हुए हैं। मृतक दोनों भाइयों के परिजनों और उनके पक्ष के संबंधित लोगों ने दोनों मृतकों के शव पिछोर थाने के सामने रखकर नारेबाजी की। इस बीच पिछोर एसडीएम और एसडीओपी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम खत्म किया।

विज्ञापन


पिछोर में हुए इस दोहरे हत्याकांड को लेकर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि इस मामले में आठ आरोपी सागर घावरी, मनीष घावरी, राजेन्द्र उर्फ छोटा कल्ला, संतोष घावरी, कल्लू घावरी, अमर घावरी एवं सौरभ घावरी और शेर सिंह घावरी के खिलाफ बलवा सहित हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर इनाम घोषित की प्रक्रिया जारी है। सभी आरोपियों के हथियारों के लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, इस चक्का जाम के बाद पिछोर एसडीएम शिवदयाल धाकड़ ने बताया कि नगर परिषद पिछोर की टीम को मौके पर भेजकर आरोपियों के मकानों का मौका मुआयना कराया गया है। यदि आरोपियों के मकान नियम विरूद्ध होंगे तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मीट की दुकान को लेकर हुआ था विवाद
शिवपुरी के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृषि उपज मंडी के पास मीट की दुकान खोलने को लेकर आपसी विवाद में रविवार को दो भाइयों की हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि पिछोर के बड़ा बाजार पुरानी गल्ला मंडी के पास रहने वाले अजय (35) व विजय (40) पुत्रगण सीताराम घावरी की कृषि उपज मंडी के पास पुरानी मछली की दुकान है। कुछ दिन पहले ही उनकी दुकान के पास ही अमन व सागर घावरी ने अपनी नई मछली की दुकान खोली है। अजय व विजय की दुकान से अमन व सागर ने अपनी दुकान में रोशनी करने के लिए बिजली का तार डालकर कनेक्शन ले लिया। इसी बात पर रविवार की दोपहर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। रविवार की शाम लगभग सात बजे अमन व सागर घावरी अपने एक दर्जन से ज्यादा साथियों के साथ दो लाइसेंसी रायफल सहित अन्य बंदूकों से लैस होकर वहां पहुंचे और जब तक अजय व विजय कुछ समझ पाते, तब आरोपियों ने दोनों भाइयों के सीने में गोली मार दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें