फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: जादू टोना के शक में महिला से जमकर मारपीट, मुंह में भरा मल, टैक्सी में डालकर ले गए थाने

Sat, 17 Feb 2024 03:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

जादू टोना के शक में एक महिला के साथ जमकर मारपीट की गई। उसके बाद महिला के मुंह में मानव मल भरा गया। टैक्सी में डालकर थाने ले गए।
विज्ञापन
पीड़ित दंपती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बुजुर्ग महिला दंपती के साथ आरोपियों ने जादू टोना के शक में पहले जमकर मारपीट की। इसके बाद उनके मुंह में मानव मल भर दिया और खुद ही आरोपी बुजुर्ग दंपती को टैक्सी में डालकर थाने पर ले गए।

विज्ञापन


बुजुर्ग महिला दंपती ने शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया को पूरी घटना बताई। पुलिस अधीक्षक रघुवंशी सिंह भदोरिया ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। सिला नगर निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि सुबह 10 बजे वह फ्रेश होकर अपने घर आ रही थी। तभी उसके घर के पास में निवास करने वाली महिला देवका एवं इसके परिवारजन द्वारा उसे रोक लिया और जादू टोना का आरोप लगाने लगी। जब मैंने इससे इंकार किया तो सभी ने लात घूसों से मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए और पूरे गांव में घूमाकर मुंह में मानव मल भर दिया। घटना के समय पूरे गांव वाले मौजूद थे, जिन्होंने घटना देखी है।

महिला ने बताया कि जब उसने इसकी शिकायत अपने पति के साथ अमोला पुलिस थाने पर की तो पुलिस ने उनकी सादा कागज पर रिपोर्ट लिखकर उन्हें थाने से भगा दिया। महिला ने पुलिस पर आरोपियों से मिली भगत का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, पुलिस पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें