फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: महिलाओं ने बताई पानी की समस्या तो सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी को आया गुस्सा, कह डाली ये बात

Sat, 27 Apr 2024 02:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Jyotiraditya Scindia wife Priyadarshini: वीडियो वायरल होने के बाद सिंधिया के जनसंपर्क विभाग की ओर से अपना पक्ष रखते हुए कहा गया कि प्रियदर्शनी राजे सिंधिया का एक वीडियो गलत संदेश के साथ प्रेषित किया जा रहा है। वीडियो में वे जो कहती दिख रही हैं, उसका तात्पर्य समस्या को लिखकर देने से है।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे को आया गुस्सा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में इस समय चुनाव प्रचार जोरों पर है। इस क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का पूरा परिवार चुनाव प्रचार में लगा हुआ है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा उनकी पत्नि प्रियदर्शनी राजे सिंधिया और उनके बेटे महाआर्यमन सिंधिया भी प्रचार में लगे हुए हैं। इसी बीच सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें संसदीय क्षेत्र के खजूरी गांव की महिला और प्रियदर्शिनी के बीच संवाद है, जब प्रचार के दौरान राजे कार रोककर महिलाओं की समस्या सुन रही हैं।

विज्ञापन




वीडियो में प्रियदर्शिनी राजे ने क्या कहा?  
बताइए, जई समस्या है खजूरी की। पांच साल से पानी नइये बिल्कुल ही। उधर, आकर बोल देते। लड़कन की शादी नहीं हो रई। पूरे लड़का पानी में लगे रहत हैं। इस बीच एक व्यक्ति बीच में बोलता है टंकी बनी रखी है, उसका काम बंद कर दिया है। इस पर राजे हाथ से लिखने का इशारा करती हुईं कहती हैं कि आप लिखो और मेरे को दो। मेरा काम नहीं है आपका काम है। इस पर महिला कहती है कि मैडम, हम लिखेंगे। आप बन जाओगी न, तो एक बार जरूर चक्कर लगाना पानी की व्यवस्था करने। इसके बाद कार के आगे बढ़ते जाने के बीच राजे कहती सुनाई दे रही हैं कि खुद अपना काम करना सीखो।

सफाई में कहा- सभी समस्याओं को लिखित में ले रहीं  
इधर, वीडियो वायरल होने के बाद सिंधिया के जनसंपर्क विभाग की ओर से अपना पक्ष रखते हुए कहा गया कि प्रियदर्शनी राजे सिंधिया का एक वीडियो गलत संदेश के साथ प्रेषित किया जा रहा है। वीडियो में वे जो कहती दिख रही हैं, उसका तात्पर्य समस्या को लिखकर देने से है। क्योंकि, प्रियदर्शनी राजे गांवों में पहुंचकर सभी समस्याओं को लिखित में ले रही हैं। टीम का एक सदस्य नोट भी कर रहा है, ताकि चुनाव बाद गांवों में शिविर लगाकर उक्त समस्याओं को हल कराया जा सके।
विज्ञापन


पूरा सिंधिया परिवार इस समय प्रचार में लगा
गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में देखा जाए तो ज्योतिरादित्य सिंधिया स्वयं अपने लिए प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया भी प्रचार में लगी हुई हैं और लोगों से संपर्क कर रही है संवाद स्थापित कर रही हैं। प्रियदर्शनी राजे सिंधिया डोर टू डोर महिलाओं के घरों पर पहुंच करके अपने पति के लिए वोट मांग रही है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया भी संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर युवाओं से संवाद कर रहे हैं व लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और अपने पिता के लिए वोट मांग रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें