फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: गैस विस्फोट कांड में तीसरे युवक की मौत, कोलारस विधायक ने साधा प्रशासन पर निशाना

Tue, 29 Aug 2023 05:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri Gas Blast Incident: शिवपुरी जिले में हुए गैस विस्फोट कांड में तीसरे युवक की भी मौत हो गई। यह हादसा रिहायशी इलाके में हुआ था। सत्ताधारी दल से जुड़े कोलारस विधायक ने प्रशासन पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

शिवपुरी के फतेहपुर क्षेत्र में जून माह में गैस लाइन में हुए धमाके में घायल हुए युवक उज्जवल भार्गव (32) निवासी महल कॉलोनी ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। उसे दिल्ली के एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। गैस लाइन में रिसाव के बाद हुए धमाके की वजह से एक मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। 

विज्ञापन


21 जून को फतेहपुर क्षेत्र में गैस रिसाव के बाद मकान में हुए ब्लास्ट के दौरान उज्जवल भार्गव घायल हो गया था। उसे पहले इलाज के लिए ग्वालियर और वहां से बाद में दिल्ली रेफर किया गया था। इस गैस रिसाव से विस्फोट मामले में पूर्व में दो लोग की मौत हो चुकी है। विस्फोट में चार लोग घायल हुए थे। पूर्व में राघवेंद्र लोधी और उनकी पत्नी रानी लोधी की मौत हो चुकी है। अब मृतकों की संख्या तीन हो गई है।

रिहायशी इलाके में हुए विस्फोट के मामले को दबा दिया
शिवपुरी के रिहायशी इलाके में गैस रिसाव से यह विस्फोट हुआ था। मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मामले को जिला प्रशासन ने शुरू से ही दबाए रखा। उस समय जांच के नाम पर मामला आगे नहीं बढ़ाया। घटना स्थल के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि यह विस्फोट घरों में पाइप लाइन से गैस सप्लाई करने वाली एक निजी कंपनी की लापरवाही से हुआ।
विज्ञापन


गैल की टीम ने किया था दौरा
पूर्व में जिला प्रशासन और गैल इंडिया लिमिटेड कंपनी की एक टीम ने घटना स्थल का दौरा किया था और आसपास के लोगों से बात की थी। लेकिन इस दौरे के बाद विस्फोट के कारण को लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की। बाद में केवल मामले को रफादफा करने के लिए सिटी कोतवाली थाना की ओर से थिंक गैस के एरिया प्रबंधक पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था। लेकिन इसके बाद भी पुलिस जांच आगे नहीं बढ़ पाई।

भाजपा विधायक ने साधा प्रशासन पर निशाना
विस्फोट में तीन लोगों की मौत के बाद भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने जिला प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि इस मामले में सांसद केपी यादव की मौजूदगी में हुई बैठक में दिए गए निर्देशों के बाद संबंधित थिंक गैस कंपनी पर मामला दर्ज हुआ। कुछ लोग थिंक गैस कंपनी के कर्ताधर्ताओं को संरक्षण दे रहे हैं। तीन लोगों की मौत पर उन्होंने दुख जताया और सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें