फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: सिंधिया बोले- बुजुर्गों की सेवा भगवान की सेवा से कम नहीं, इनके भी बनेंगे आयुष्मान कार्ड

Tue, 16 Apr 2024 08:08 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

बुजुर्गों की सेवा भगवान की सेवा से कम नहीं है। अब 70 साल से अधिक के लोगों के भी आयुष्मान कार्ड बनेंगे। शिवपुरी में प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा के तत्वाधान में हुई परिचर्चा में केंद्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा शिवपुरी के तत्वावधान में आयोजित एक परिचर्चा में सोमवार को भाग लिया। इस मौके पर सिंधिया ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा भगवान की सेवा से कम नहीं है। सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा जो संकल्प पत्र जारी किया गया है, उसमें मोदी जी ने 70 साल से अधिक के लोगों के भी अब आयुष्मान कार्ड बनाने की घोषणा की है। अब इसके जरिए 70 साल से अधिक के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनेंगे। अब पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज हो सकेगा।

विज्ञापन


सिंधिया ने कहा, देश में वर्तमान में 30 करोड़ आयुष्मान कार्ड हैं। अब इसके अलावा भी 70 साल से अधिक उम्र के लोग भी इसके कवरेज में आएंगे। सिंधिया ने कहा कि आने वाले समय में आयुष्मान कार्ड के जरिए 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग लोगों को 15 हजार अस्पताल में निशुल्क सेवा मिल सकेगी।

मोदी जी हैं तो सब मुमकिन है
परिचर्चा के दौरान सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी जी हैं तो सब मुमकिन है। मोदी जी की सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। देश में वन नेशन वन राशन कार्ड हो उसी तर्ज पर अब वन नेशन वन आयुष्मान कार्ड की भी मोदी जी ने गारंटी दी है। हमारी सरकार का ध्येय है सब की सेवा, सब का विकास, प्रगति इस लक्ष्य को लेकर हमारी सरकार ने बीते 10 सालों में काम किए हैं।
विज्ञापन


शिवपुरी के विकास को लेकर मुझे सुझाव दें सीनियर सिटीजन
इस परिचर्चा के दौरान सिंधिया ने कहा कि जो भी मांगे प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा मुझे सौंपी गई हैं। मैं उन पर पूरी सहानुभूति पूर्वक आगामी दिनों में हर संभव मदद करूंगा। सिंधिया ने सभी पेंशनर्स से अनुरोध किया कि वह शिवपुरी के विकास को लेकर अच्छी सोच के साथ एक विजन के साथ आगे आए और भविष्य में किस तरह की प्लानिंग होनी चाहिए। इसके बारे में मुझे सलाह दें। उन्होंने कहा कि वह हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें