फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: अस्पताल पहुंचे घायलों को मारे थप्पड़, जूतों से पीटा, डॉक्टर पर केस दर्ज, इस बात पर आया गुस्सा

Sun, 04 Aug 2024 08:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

आरोप है कि घायलों के उपचार के लिए प्रभारी डॉक्टर अनुराग तिवारी को कई बार बुलाने के बाद भी वो नहीं आए, जिसके बाद घायलों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन
कैमरे में कैद हु्ई डॉक्टर की हरकत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने एक डॉक्टर ने तीन घायलों को थप्पड़ मारकर जूते से पीट दिया। इस घटना से नाराज लोगों ने रविवार को थाने का घेराव कर दिया। लोगों ने डॉक्टर पर FIR की मांग की। हंगामा बढ़ने के बाद खोड़ चौकी पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन


मामले के अनुसार गुईया देवरी गांव के चंदन जाटव, गौरव जाटव और भानु प्रताप जाटव बाइक से जाते समय घायल हो गए। तीनों घायल 108 एंबुलेंस की मदद से खोड़ गांव के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। आरोप है कि घायलों के उपचार के लिए प्रभारी डॉक्टर अनुराग तिवारी को कई बार बुलाने के बाद भी वो नहीं आए, जिसके बाद घायलों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा दी। डॉक्टर तिवारी को इस बात का पता लगा तो उन्होंने अस्पताल में पहुंचकर घायलों को थप्पड़ मारे और जूते बरसा दिए।

विज्ञापन


इस मामले में डॉक्टर अनुराग तिवारी का कहना हैं कि 31 जुलाई की रात तीन घायल अस्पताल पहुंचे थे। तीनों शराब के नशे में थे। तीनों का उपचार भी किया गया था, लेकिन तीनों जच्चा-बच्चा वार्ड में घुसकर पलंग पर लेट गए थे। साथ ही हंगामा भी कर रहे थे। तीनों को जैसे ही वार्ड से बाहर निकाला तो तीनों ने इलाज के लिए इस्तेमाल करने वाली कैंचियों को उठाकर हमले का प्रयास किया था। वे जच्चा-बच्चा वार्ड में लेटने की जिद कर रहे थे।
विज्ञापन


वहीं, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. संजय रिषेश्वर का कहना हैं कि मारपीट के वीडियो की जांच टीम द्वारा कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। भौंती थाना गीतेश शर्मा का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें