फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: बीजेपी विधायक ने माफी मांगी, फिर भी सेन समाज नाराज...ज्ञापन देकर न्यायिक कार्रवाई की मांग

Tue, 02 May 2023 05:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले में कोलारस से बीजेपी विधायक की ओर से सेन समाज के खिलाफ जातिगत टिप्पणी की गई थी। सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद कोलारस विधायक ने मांफी मांग ली थी, इसके बाद भी सेन समाज नाराज है।
विज्ञापन
ज्ञापन देकर न्यायिक कार्रवाई की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के कोलारस से बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके द्वारा सेन समाज के खिलाफ टिप्पणी की गई है। इस टिप्पणी से नाराज शिवपुरी में सेन समाज के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नाम से दिए गए इस ज्ञापन में सेन समाज ने कोलारस विधायक द्वारा की गई जाति सूचक अपमानजनक शब्द पर न्यायिक कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


कलेक्टर कार्यालय पर मंगलवार को पहुंचे सेन समाज के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन सौंपकर इस मामले में न्यायिक कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में वीरेंद्र रघुवंशी पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा बीजेपी कार्यकर्ता से व्यक्तिगत वार्तालाप के दौरान सेन समाज की भावनाओं को आहत करते हुए असंवैधानिक रूप से जातिगत द्वेष भावना से अमर्यादित और अपमानजनक शब्द दो कौड़ी का नौआ कहकर सेन समाज का अपमान किया है। इस अपमान को लेकर उन पर कार्रवाई की जाए।

विधायक ने माफी मांगी, फिर भी नहीं मान रहा सेन समाज...
इस मामले में विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने एक वीडियो जारी कर एक दिन पहले माफी मांग ली थी। इसमें कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने वीडियो के जरिए कहा कि मेरे अपने जिले में कुछ राजनितिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। नवनीत सेन जो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं, वह पिछले डेढ़ साल से पार्टी और मेरे खिलाफ मेरी कोलारस विधानसभा में काम कर रहे हैं। इस बात की जानकारी मैं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के संज्ञान में ला चुका हूं। व्यक्ति विशेष ने जब मुझे डेढ़ साल तक पीड़ा पहुंचाई, तब मेरे ऑडियो वायरल में जो बात निकली है, वह व्यक्ति विशेष के लिए निकली है। मैं आप सभी सेन समाज से माफी मांगना चाहता हूं। साथ ही कहना चाहता हूं कि उक्त व्यक्ति डेढ़ साल से विरोध कर रहा है। उस व्यक्ति के लिए सिर्फ मेरे द्वारा बात कही गई थी।
विज्ञापन


बीजेपी की आपसी लड़ाई का यह है मामला...
शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा में बीजेपी की आपसी गुटबाजी हावी है और यहां पर भाजपाइयों के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। एक ऑडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी की भीतरी जंग और जगजाहिर हो गई है। वायरल ऑडियो के मुताबिक, कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी और रन्नौद बीजेपी मंडल अध्यक्ष के बीच बात हुई थी। इस बातचीत में विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने भाजयुमो जिला अध्यक्ष नवनीत सेन को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए आड़े हांथों लिया था। इससे सेन समाज आक्रोश में है।

ऑडियो में विधायक वीरेंद्र रघुवंशी और बीजेपी मंडल अध्यक्ष अवध बोहरे के बीच फोन पर बात हो रही है। उसमें रन्नौद मंडल अध्यक्ष अवध बोहरे अपने मंडल बूथ विस्तारक के काम में गति बढ़ाने को लेकर विधायक से मंडल में एक महामंत्री और एक उपाध्यक्ष बढ़ाने की बात कह रहे थे। जबकि विधायक संतुष्ट नहीं थे। इस ऑडियो में विधायक मंडल अध्यक्ष से नाराजगी जाहिर करते हुए कह रहे हैं कि मैं जो कहता हूं, वो करता हूं। यह बात पूरा संभाग जानता है। तुम ठीक चलो, वरना तुम्हें भी हटवा दूंगा। ऑडियो में विधायक ने बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के बारे में जातिसूचक बात भी कह दी थी। उसके बाद यह ऑडियो वायरल हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें