फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: उर्वरक अमानक पाए जाने पर विक्रय एवं भंडारण पर प्रतिबंध, राजस्थान की है कंपनी

Tue, 21 Nov 2023 07:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri News: चंबल फर्टिलाइजर एवं केमिकल लिमिटेड गढ़ेपान कोटा, राजस्थान की उर्वरक प्रदायक कंपनी का डीएपी उर्वरक प्रयोगशाला में जांच के दौरान अमानक पाया गया। ऐसे में उर्वरक विक्रय एवं भंडारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में चंबल फर्टिलाइजर एवं केमिकल लिमिटेड गढ़ेपान कोटा, राजस्थान की उर्वरक प्रदायक कंपनी का डीएपी उर्वरक प्रयोगशाला में जांच के दौरान अमानक पाए जाने पर क्रय-विक्रय, स्थानांतरण एवं भंडारण पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन


किसान कल्याण तथा कृषि विकास के उप संचालक एवं अधिसूचित प्राधिकृत अधिकारी यूएस तोमर ने बताया है कि जिले में विक्रेता प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मगरौनी नरवर से चंबल फर्टिलाइजर एवं केमिकल लिमिटेड गढ़ेपान राजस्थान की उर्वरक प्रदायक कंपनी का डीएपी उर्वरक का नमूना लिया गया था।

जो प्रयोगशाला में अमानक पाए जाने के कारण उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के खंड 26 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए एसईपीएल लॉट के उर्वरक का शिवपुरी में क्रय-विक्रय, स्थानांतरण एवं भंडारण प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें