फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: अहमदाबाद से भिंड जा रही बस पलटी, फोरलेन हाइवे पर हुआ हादसा, 10 लोग घायल

Sat, 02 Dec 2023 06:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri News: शिवपुरी जिले में से होकर गुजरने वाले फोरलने हाइवे पर तेज गति में जा रही बस का टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस अहमदाबाद से भिंड जिले में आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी के ग्वालियर फोरलेन हाइवे पर सुभाषपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डिग्री पुल के पास अहमदाबाद से भिंड जा रही एक बस के पलट जाने से उसमें सवार 10 लोग घायल हो गए। बस में सवार घायल लोगों को पास के मोहना स्वास्थ्य केंद्र और शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि अहमदाबाद से भिंड जा रही बस का अचानक टायर फट गया और बस तेज रफ्तार गति में होने के कारण डिग्री पुल के पास पलट गई। यह घटना शनिवार की सुबह पांच बजे के आसपास की है। बस पलट जाने के बाद यहां से गुजर रहे लोगों और अन्य ग्रामीणों की मदद से घायल यात्रियों को नजदीकी मोहना स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसके अलावा कुछ घायलों को शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

तेज गति में थी बस और फट गया टायर
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि बस क्रमांक एमपी-07 जेडजे-7705 अहमदाबाद से भिंड की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस सुबह के वक्त काफी तेज गति से जा रही थी, तभी बस का टायर फट गया। इसके बाद यह पलट गई। यह घटना सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के डिग्री पुल के पास हुई। सुभाषपुरा थाना प्रभारी कुसुम गोयल ने बताया कि इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को बाहर निकाला। तत्काल एंबुलेंस और पुलिस वाहन की मदद से इन सभी घायलों को मोहना स्वास्थ्य केंद्र और शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


40 सवारी सवार थी, 10 घायल हुईं
पुलिस ने बताया है कि बस में 40 सवारी सवार थी। इस हादसे में बस में 10 सवारी घायल हुए हैं, इनमें सेे तीन लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें