फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri news: महिला समूह की सदस्य की जैकेट फिटिंग देख खुश हुए मंत्री सिंधिया, सबके सामने कही ये बात

Mon, 05 Feb 2024 02:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

ज्योतिरादित्य सिंधिया को भगवा जैकेट इतनी पसंद आ गई कि उन्होंने घोषणा कर दी कि भाजपा के हर कार्यक्रम में वो इस भगवा जैकेट को पहनेंगे।
विज्ञापन
मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के बदरवास में रविवार को हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने भाग लिया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य को महिला समूह की एक सदस्य की बनाई हुई भगवा जैकेट इतनी पसंद आ गई कि उन्होंने घोषणा कर दी कि भाजपा के हर कार्यक्रम में वो इस भगवा जैकेट को पहनेंगे।

विज्ञापन


इस सम्मेलन के दौरान महिला समूह द्वारा बनाए जाने वाले उत्पाद व सामग्री का प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान बदरवास में महिला समूह की सदस्या बड़े पैमाने पर जैकेट बनाती हैं। इन्हीं में से एक जैकेट केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य को भी भेंट की गई। 

इस जैकेट को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहना और जैकेट की फिटिंग से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इतने खुश हुए कि उन्होंने मंच से घोषणा कर दी की महिला समूह की सदस्या लीला की बनाई हुई इस जैकेट को वह भाजपा के हर कार्यकम में पहनेंगे। इस मौके पर मंच पर मौजूद सिंधिया ने जैकेट को पहना और मंच से ही इस इस जैकेट की फिटिंग को देखकर खुश नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें