फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: 15 टन वजनी बिजली ट्रांसफॉर्मर शिफ्टिंग के दौरान क्रेन पलटी, दबने से जेई की मौत

Thu, 15 Jun 2023 04:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

कोलारस कस्बे में बिजली सब स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़े ट्रांसफॉर्मर की शिफ्टिंग का काम किया जा रहा था। तभी भारी-भरकर क्रेन को उठाने वाली क्रेन पलट गई, जिसकी चपेट में आने से जूनियर इंजीनियर की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के कोलारस में बिजली सब स्टेशन पर बिजली ट्रांसफॉमर्स शिफ्टिंग के दौरान एक हादसा हो गया। यहां पर ट्रांसफॉर्मर उठाए जाने के दौरान अचानक क्रेन पलट गई और इसके नीचे दबने से जेई नरोत्तम जाटव की मौत हो गई। क्रेन पलटने की इस घटना के दौरान बिजली विभाग के जेई आशुतोष कुमार सहित कुछ कर्मचारी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कोलारस कस्बे में बिजली सब स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़े ट्रांसफॉर्मर की शिफ्टिंग का काम किया जा रहा था। इस काम में लगी क्रेन बिजली के ट्रांसफॉर्मर को उठाए हुए थी तभी अचानक ने क्रेन पलट गई। हादसे की सूचना देने के बाद मौके पर पहुंचे कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने इस मामले में दुख जताया है और मृतक परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

श्योपुर जिले के रहने वाले थे जेई
कोलारस में हुए हादसे के दौरान जेई नरोत्तम जाटव की मौके पर ही मौत हो गई। बताय जा रहा है कि जेई नरोत्तम जाटव श्योपुर जिले के सबलगढ़ क्षेत्र के सांथेर गांव के रहने वाले थे। नरोत्तम जाटव कई वर्षों से शिवपुरी जिले में बिजली विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। नरोत्तम की आठ साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा है। नरोत्तम जाटव की मौत की ख़बर सुनते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है इधर बिजली विभाग में भी शोक की लहर है।
विज्ञापन


इसलिए पलटी क्रेन
बताया जा रहा है कि कोलारस कस्बे के बिजली सब स्टेशन पर 3 महीने से खराब पड़े एक पीटीआर ट्रांसफॉर्मर को बदलने का कार्य किया जा रहा था। 12 से 15 टन वजनी ट्रांसफॉर्मर को बदलने के लिए क्रेन को लगाया गया था। क्रेन बड़े ट्रांसफॉर्मर को उठाई हुई थी इसी दौरान क्रेन पीटीआर ट्रांसफॉर्मर के वजन को नहीं सह सकी और अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी दौरान निगरानी के लिए मौके पर खड़े एई नरोत्तम जाटव और जेई आशुतोष कुमार क्रेन की चपेट में आ गए। क्रेन के नीचे दबने से एई नरोत्तम जाटव की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में एई आशुतोष कुमार की जान बाल-बाल बच गई। एई को मामूली चोटें आई हैं उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें