फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 'उड़ता पंजाब' बनता जा रहा शिवपुरी, पुलिस ने दो दिन में जब्त किया 18 लाख की स्मैक

Mon, 05 Aug 2024 08:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में स्मैक की तस्करी बढ़ती जा रही है। शिवपुरी उड़ता पंजाब बनता जा रहा है। पुलिस ने दो दिन में 18 लाख की स्मैक जब्त की है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी उड़ता पंजाब बनता जा रहा है। क्योंकि यहां पर नशे की गिरफ्त में कई लोग हैं और स्मैक का कारोबार यहां काफी बढ़ गया है। इस स्मैक के खिलाफ शिवपुरी पुलिस ने बड़ा अभियान चला रखा है, जिसमें बड़ी सफलता मिल रही है। बीते दो दिन में शिवपुरी कोतवाली पुलिस और देहात थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 18 लाख रुपये की स्मैक बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है और पकड़े गए आरोपियों के पास से 18 लाख रुपये की स्मैक बरामद की गई है।

विज्ञापन


शिवपुरी की देहात थाना पुलिस ने सोमवार को राजस्थान के स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिवपुरी में आठ लाख 40 हजार की 42 ग्राम स्मैक बेचने आया था। लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने तस्कर को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनपीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। देहात थाना प्रभारी जीतेन्द्र मावई ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर से टीम ने मुडैनी तिराहे से एक संदिग्ध को पकड़ा था। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 42 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रफीक मौहमम्द (48) बताया। आरोपी राजस्थान के झालावाड़ जिले के खानपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से जब्त स्मैक की कीमत आठ लाख 40 हजार है।

वहीं दूसरे मामले में कोतवाली पुलिस ने नौ लाख की 45.20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पूर्व में स्मैक तस्करी के छह मामले दर्ज हैं। आरोपी पर 18 हजार का इनाम भी घोषित हैं। आरोपी एक बार फिर स्मैक को बेचने शहर में आ रहा था। इससे पहले कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि एक स्मैक तस्कर को सूचना के बाद पिपरसमा रेलवे पुल के पास एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


तलाशी में पुलिस ने 45.20 ग्राम स्मैक बरामद की थी। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अंतू उर्फ अमित पुत्र बद्री परिहार (24) बताया था। आरोपी तेंदुआ थाना क्षेत्र के माडों गांव का रहने वाला है। पकड़ा गया आरोपी अंतू उर्फ अमित पुत्र बद्री परिहार पर 18 हजार का इनाम घोषित है। साथ आरोपी पर पूर्व में छह मामले भी दर्ज हैं। पुलिस ने नौ लाख रुपये के कीमत की 45.20 ग्राम स्मैक जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने जारी किया है हेल्पलाइन नंबर
शिवपुरी पुलिस ने इस समय स्मैक के खिलाफ अभियान चला रखा है। शिवपुरी शहर को नशामुक्त बनाने के लिए नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले व बेचने करने वालों पर कार्रवाई की जा चुकी है, जिनमें से कई आरोपी जेल में हैं। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा नशीले पदार्थों का विक्रय करने वाले और सेवन करने वाले व्यक्तियों की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 7049123434 जारी किया गया है। इस पर सूचना देने पर उचित इनाम की भी घोषणा की गई है। ये सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें