फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: जिस कलोथरा पंचायत में देश का पहला पीएम जनमन आवास बना, वहां सौर ऊर्जा से रोशन होगी गौशाला

Mon, 03 Feb 2025 04:05 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के कलोथरा पंचायत में देश का पहला पीएम जनमन आवास बना था। वहां की गौशाला अब सौर उर्जा से रोशन होगी। 
विज्ञापन
गौशाला में लगाया गया सोलर पैनल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले की कलोथरा ग्राम पंचायत जहां पर देश का पहला पीएम जन आवास बनकर जिस गांव ने सुर्खियां बटोरी थी। वहां की बंद गौशाला के लिए भी अब नवाचार किया गया है। इस नए नवाचार के तहत बंद पड़ी गौशाला में सोलर पैनल लगवाए गए हैं और इस सोलर पैनल के माध्यम से यहां पर यहां की गौशाला बिजली से जगमगाएगी। इस गौशाला में पानी की जो समस्या थी, वह भी दूर हो जाएगी। सोलर पैनल के माध्यम से यहां पर ट्यूबवेल की मोटर चालू हो सकेगी और पानी भी गौशाला की गायों को मिल सकेगा।

विज्ञापन


प्रदेश में बड़ी संख्या में मनरेगा से गौशालाओं का निर्माण हुआ। ज्यादातर गौशाला पानी और बिजली की कमी के कारण संचालित नहीं हो सकी। पंचायतों द्वारा 15वें और 5वें वित्त मद से नलकूप खनन की अनुमित न होने और विद्युत ट्रांसफार्मर, लाइन कार्य में अत्यधिक लागत आने से गौशाला को चाहकर भी संचालित करना संभव न हो सका। लेकिन जिले की कलोथरा पंचायत ने इन सब परेशानियों के आगे हार न मानकर सालों से बंद गौशाला को संचालित करना शुरू कर दिया, जिससे 70-75 अनाश्रित गायों की देखभाल शुरू हो गई।

पंचायत ने लगवाया सोलर पैनल
दरअसल, कलोथरा पंचायत गौशाला में पूर्व से एक बोर था। लेकिन लाइट न होने के कारण इस बोर से पानी निकालना संभव न था। तब पंचायत द्वारा सोलर पैनल लगवाने की सोची, जिससे पूरी गौशालाकी गाय को पर्याप्त पानी मिलने लगा। उजाले के लिए लाइट भी पर्याप्त मिली। सोलर पैनल तीन केवीए क्षमता का है। इस बोर में उएचपी डीसी मोटर लगाई है, जो 200 फीट गहराई तक पानी खींच सकता है। इस पैनल की खास बात यह है कि इसका मेंटेनेंस नि:शुल्क रहेगा और तीन साल तक ओवरआल पार्ट्स की वारंटी है। पैनल में कोई खराबी आती है तो उसकी 25 साल तक वारंटी है। कलोथरा पंचायत वही पंचायत है, जिसने देश का पहला पीएम जनमन आवास बनाकर सुर्खियां बटोरी थीं। अब बंद गौशाला को नवाचार के माध्यम से संचालित कर फिर एक सुर्खियों में है।
विज्ञापन


पानी और बिजली की समस्या हल हो गई
कलोथरा गांव की सरपंच रामश्री आदिवासी ने बताया कि सालों से बंद गौशाला में सोलर पैनल लगवाकर देखा। अब बिना बिजली के भी पूरी गौशाला में लाइट जलती है और बोर में मोटर डालकर उससे पानी भी निकाला जा सकता है। इस मामले में जिला पंचायत के सीईओ हिमांशु जैन ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि इस मॉडल को जिले की अन्य पंचायतों में भी लागू कर अन्य गौशाला का संचालन शुरू कराएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें