फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: 'गुटखा मत खाओ बहन, मैंने पकड़ लिया'...केंद्रीय मंत्री सिंधिया का अनोखा अंदाज; वीडियो हुआ वायरल

Thu, 10 Apr 2025 07:37 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उस महिला को रोका और मुस्कुराते हुए कहा, 'गुटखा मत खाओ बहन, मैंने तुम्हें पकड़ लिया।' इसके बाद उन्होंने बड़े ही आत्मीय अंदाज में कहा, 'मुस्कुराओ, दुखी मत हो कि मैंने तुम्हारी सुपारी ले ली। खुश हो कि अब तुम्हारी सेहत सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
महिला को गुटखा न खाने की सलाह देते हुए श्री सिंधिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज मध्य प्रदेश के शिवपुर में विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे। यहां केंद्रीय मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज देखने को मिला। दरअसल जब ज्योतिरादित्य सिंधिया विकास कार्यों का लोकार्पण करने पहुंचे तो वहां उनकी नजर एक महिला पर पड़ी। जिस महिला पर सिंधिया की नजर पड़ी थी वह गुटखा खा रही थी।

विज्ञापन

विज्ञापन


इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उस महिला को रोका और मुस्कुराते हुए कहा, 'गुटखा मत खाओ बहन, मैंने तुम्हें पकड़ लिया।' इसके बाद उन्होंने बड़े ही आत्मीय अंदाज में कहा, 'मुस्कुराओ, दुखी मत हो कि मैंने तुम्हारी सुपारी ले ली। खुश हो कि अब तुम्हारी सेहत सुरक्षित रहेगी।' बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सिंधिया के इस दिल छू लेने वाले अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: बर्ड फ्लू से हो रही कौओं की मौत, रिपोर्ट में खुलासा, अब स्वास्थ्य विभाग ने गांव में लगाया कैम्प
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें