फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जिस अस्पताल के जिम्मे इलाज की जिम्मेदारी...वही बीमार हो चला, अव्यवस्था सहित लूटपाट जारी

Thu, 25 Aug 2022 06:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

जिस अस्पताल के जिम्मे लोगों के इलाज की जिम्मेदारी है, वही अब बीमार हो चला है। हम जिस अस्पताल का जिक्र नीचे खबर में करने जा रहे हैं, वहां की स्वास्थ्य सेवाएं भगवान भरोसे हैं। आइए बताते हैं मामला क्या है।
विज्ञापन
शिवपुरी जिला अस्पताल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में शिवपुरी के जिला अस्पताल की हालत इस समय खराब है। यहां पर इलाज के लिए आने वाले मरीजों को शासन की स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। अस्पताल में सोनोग्राफी नहीं होने से यहां पर आने वाली गर्भवती महिलाओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रह है।

विज्ञापन


बता दें कि शिवपुरी जिला अस्पताल में सोनोग्राफी के लिए रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर के रिटायर हो जाने के बाद यहां पर डॉक्टर की कमी के कारण सोनोग्राफी नहीं हो पा रही है। वहीं, दूसरी ओर शहर के दूसरे प्राइवेट सेंटरों ने इसका फायदा उठाते हुए अपने यहां पर सोनोग्राफी कराने के लिए रेट बढ़ा दिए हैं। पहले प्राइवेट सेंटरों पर सोनोग्राफी कराने के लिए 700 रुपये की रेट निर्धारित थीस, लेकिन अब इसे बढ़ाकर के 900 रुपये कर दिया गया। इस तरह से अब प्राइवेट सेंटर लोगों को लूटने में लग गए हैं।

जिला अस्पताल में होने वाले एक्सरा मशीन भी बंद होने से गरीब मरीज परेशान हो रहे हैं। हर दिन अस्पताल में एक्सरा कराने के लिए दर्जनों मरीज आते हैं, लेकिन उनसे कह दिया जाता है कि मशीन खराब है। चूंकि हाथ-पैर में फैक्चर या शरीर के अन्य अंदरूनी हिस्से में होने वाली गड़बड़ी एक्सरा रिपोर्ट में ही आती है। ऐसे में जबकि मशीन ही खराब होने की बात कही जा रही है तो फिर ऐसे मरीजों का उपचार ही लटक गया है। क्योंकि डॉक्टर भी एक्सरा रिपोर्ट देखने के बाद ही उसका उपचार शुरू कर पाएगा।
विज्ञापन


प्रशासनिक अफसरों ने आंखे मूंदी
शिवपुरी जिले की आबादी 17 लाख से ज्यादा है। जिला मुख्यालय पर हजारों मरीज प्रतिदिन इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल में आते हैं, लेकिन यहां पर लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। जिला मुख्यालय पर बैठे कलेक्टर सहित स्वास्थ्य महकमे के सीएमएचओ सहित अन्य जिम्मेदारों ने यहां पर व्याप्त अवस्था को लेकर आंखे मूंद रखी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है, कलेक्टर सहित अन्य जिम्मेदारों को जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें