फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: किसी सरकार से नहीं मिली मदद; ब्राजील से 11वें दिन आ सका छात्र का शव, गृह ग्राम में हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 05 Dec 2023 07:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Navjot Dhillon Death: किसी सरकार से कोई मदद न मिलने के बाद छात्र का शव ब्राजील से 11वें दिन शिवपुरी आ सका। इसके बाद गृह ग्राम में अंतिम संस्कार किया गया। छात्र अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में पढ़ने गया था। ब्राजील टूर के दौरान छात्र की मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर...।
 
विज्ञापन
मृतक छात्र नवजोत सिंह ढिल्लों - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के रहने वाले एक 23 वर्ष के युवक नवजोत ढिल्लों की ब्राजील में टूर के दौरान मौत हो गई थी। उसके बाद 11वें दिन मृत छात्र का शव शिवपुरी आ सका। शिवपुरी में छात्र के गृह ग्राम में शव आने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच परिवार जनों में आक्रोश है, क्योंकि केंद्र और राज्य सरकार सहित किसी भी जन प्रतिनिधि ने छात्र के शव को लाने के लिए कोई मदद परिवार जनों की नहीं की। खुद के खर्चे पर परिवारजन मृत छात्र का शव शिवपुरी लेकर आए।

विज्ञापन


नवजोत के पिता शेर सिंह ने बताया कि शव को पहुंचाने वाली एजेंसी को कई दिन पहले शव सौंप दिया गया था। इसके बाद शव बीती रात फ्लाइट से दिल्ली पहुंचा था। इसके बाद सोमवार को एम्बुलेंस से बेटे के शव को गांव लाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। परिवार जनों ने बताया कि मृतक नवजोत अपने पिता शेर सिंह का इकलौता बेटा था।

शिवपुरी जिले की कोलारस तहसील के नेतवास गांव में रहने वाला 23 वर्षीय नवजोत ढिल्लों अपने घर से दो महीने पहले अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में बीबीए की पढ़ाई करने गया था। उसे तीन साल विदेश में गुजारने थे। इसी सिलसिले में नवजोत 16 नवंबर को कैलिफोर्निया से अपने कुछ साथियों के साथ फ्लाइट से ब्राजील के लिए रवाना हुआ था।
विज्ञापन


इस दौरान रेस्ट के लिए करीब आठ घंटे इथोपिया में रुका। यहां नवजोत सिंह ने चंडीगढ़ के रहने वाले दोस्त अर्जुन के साथ रेस्टोरेंट पर कुछ खाया था। यहां से ब्राजील रवाना हुए और साओ पाउलो पहुंचे। यहां उसकी और अर्जुन की तबीयत बिगड़ गई थी। 18 नवंबर को उसे ठंड लगकर बुखार आया। इसके बाद उसे साओ पाउलो के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 24 नवंबर की सुबह चार बजे नवजोत ने दम तोड़ दिया था।

उसके बाद से मृत छात्र के शव को शिवपुरी लाने को लेकर केंद्र व राज्य सरकारों और किसी भी जन प्रतिनिधि ने परिवार की कोई मदद नहीं की। नवजोत की मौत के बाद परिजनों ने उसके शव को भारत लाने के प्रयास शुरू कर दिए थे। उनके द्वारा प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय द्वारा ऐसी कोई मदद नहीं मिल सकी, जिससे छात्र का शव जल्द से जल्द वापस आ सके। छात्र की मौत के बाद कछुआ चाल से कागजी प्रक्रिया को जैसे-तैसे पूरा किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें