फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri Crime: पैसों के लेन-देन के विवाद में सराफा कारोबारी को मारी गोली, झांसी के अस्पताल में तोड़ा दम

Mon, 24 Jun 2024 10:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक हिस्ट्रीशीटर ने सर्राफा कारोबारी को गोली मार दी। घटना खनियाधाना कस्बे की है। घायल कारोबारी को झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में एक हिस्ट्रीशीटर ने सराफा कारोबारी को गोली मार दी। उसे झांसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।इसमें कारोबारी को बदमाश गोली मारते दिखाई दे रहा है। घटना खनियाधाना कस्बे में की है, जिसका वीडियो सोमवार को सामने आया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। 

विज्ञापन




इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद आरोपी पर धाराएं बढ़ाई गई हैं। खनियाधाना कस्बे का रहने वाला सराफा कारोबारी धर्मेंद्र सोनी से आदतन बदमाश रोहित केवट का पैसों के लेन-देन का कोई विवाद था। रोहित केवट धर्मेंद्र के पैसे लौटा नहीं रहा था। मढिया तालाब के पास एक मंदिर के चबूतरे पर रोहित और धर्मेंद्र बैठे थे। तभी दोनों में कहासुनी हो गई और रोहित ने कट्टे से धर्मेंद्र पर फायर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि गोली चलते ही धर्मेंद्र झुक गया था। इसके बावजूद गोली कनपटी को छूकर निकल गई, जिससे गहरा घाव हो गया था। सराफा कारोबारी धर्मेंद्र सोनी के भाई चंदन सोनी ने सोशल साइट्स पर दो पोस्ट डालकर चचेरे भाइयों पर हत्या करवाने का आरोप लगाया। चंदन ने लिखा मेरे भाई को गोली रवि सोनी और कमलेश सोनी ने मिलकर मारी है। वहीं, पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि आरोपी रोहित केवट के खिलाफ दर्ज एफआईआर में हत्या का धारा का इजाफा किया गया। पुलिस ने आरोपी रोहित केवट को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें