फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: होटल वाले से लेन-देन की बात पर हुआ विवाद, पास में बैठे कांग्रेसी नेता के साथ हो गई मारपीट

Thu, 12 Jan 2023 08:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी में होटल पर बैठे कांग्रेस नेता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। लेन-देन की बात पर शुरू हुए विवाद के बाद युवक ने साथियों के साथ लाठी-डंडों से उन पर और उनके परिवार पर हमला कर दिया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
शिवपुरी में कांग्रेस नेता से मारपीट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में कांग्रेस नेता से मारपीट का मामला सामने आया है। कोटा-झांसी फोरलेन हाईवे मझेरा गांव के पास बनी एक होटल वाले का एक युवक से लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। युवक कुछ लोगों को लेकर होटल पहुंच गया और वहां बैठे कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद सहित तीन लोगों पर हमला कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा-झांसी फोरलेन हाईवे मझेरा गांव के पास एक होटल है। जिला अस्पताल में उपचाररत होटल संचालक धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि वह मझेरा गांव के पास फोरलेन हाईवे पर स्थित तमन्ना होटल के काउंटर पर बैठा हुआ था। उसका बड़ा भाई अशोक राठौर (कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद), पिता शंकर राठौर और एक परिचित इरफान पठान भी होटल पर थे। तभी मझेरा गांव का रहने वाला रंजीत गुर्जर होटल पर सामान लेने आया, जब पैसों की मांग की तो वह बिफर गया और गाली-गलौज करने लगा। 

रंजीत गुर्जर पैसे ना देते हुए जबरदस्ती होटल से लिए सामान को अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद रंजीत गुर्जर लाठी-डंडों से लैस होकर अपने कुछ साथियों के साथ आया और होटल में तोड़फोड़ करने लगा। जब रंजीत और उसके साथियों को रोकने का प्रयास किया तो सभी ने मिलकर मुझे, भाई अशोक राठौर, पिता शंकर राठौर और एक परिचित इरफान पठान के साथ जमकर मारपीट कर दी। रंजीत गुर्जर इतने पर ही नहीं रुका उसने होटल में जमकर तोड़फोड़ कर दी। साथ ही होटल पर खड़े वाहन के भी शीशे तोड़ दिए। होटल के कैमरों में मारपीट की घटना कैद हुई है। देहात थाना पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें