फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: ट्यूबवेल के गहरीकरण के लिए किया ब्लास्ट, 20 फीट हवा में उड़ गया ग्रामीण, गिरने से हो गई मौत

Thu, 11 Jan 2024 09:58 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी

सार

शिवपुरी में पानी के ट्यूबवेल (बोर) गहरीकरण के लिए लगाए गए ब्लास्ट से यहां पर एक ग्रामीण की मौत हो गई। मौत के बाद युवक के परिजनों ने थाने का घेराव कर दिया और बोर में ब्लास्ट कराने वाले किसान पर प्रकरण दर्ज करने की मांग की।
 
विज्ञापन
शिवपुरी में बोरवेल के धमाके में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बोर के पास हंगामा किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी में पानी के ट्यूबवेल (बोर) गहरीकरण के लिए लगाए गए ब्लास्ट से यहां पर एक ग्रामीण की मौत हो गई। मौत के बाद युवक के परिजनों ने थाने का घेराव कर दिया और बोर में ब्लास्ट कराने वाले किसान पर प्रकरण दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन


शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बलरामपुर में अलग तरह का मामला सामने आया है। बोर की गहराई के लिए किए गए ब्लास्ट से युवक की मौत हो गई। दरअसल बोरवेल में बम लगाया गया और बोर के मुंह पर बड़ा पत्थर रख दिया गया। इस पत्थर पर युवक को खड़ा कर दिया गया। जब धमाका किया गया तो युवक पत्थर सहित करीब 20 फीट हवा में उछला और गिर गया। नीचे गिरते ही उसने दम तोड़ दिया।

थाने का घेराव कर लगाए आरोप
बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बलरामपुरा में बोर गहरीकरण के इस ब्लास्ट में हाकिम धाकड़ (35) की मौत हो गई है। हाकिम की हादसे में मौत के बाद परिवारजनों ने थाने का घेराव कर दिया और बोर कराने वाले किसान उदय सिंह पर कई आरोप लगाए। मृतक हाकिम के भाई बंटी धाकड़ ने आरोप लगाए कि किसान उदय की लापरवाही से उसके भाई की जान गई है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


बोर गहरीकरण के लिए किया था ब्लास्ट
इस पूरे मामले में सामने आया है कि बोर की गहराई बढ़ाने के लिए संबंधित किसान ने यहां पर ब्लास्ट कराया था। लापरवाही से किए गए इस काम में ग्रामीण हाकिम की मौत हो गई। परिजनों ने कहा कि इस ब्लास्ट में जानबूझकर संबंधित किसान ने पत्थर पर हाकिम को खड़ा कर दिया, जिससे ब्लास्ट में वह 20 फीट से ज्यादा धमाके के साथ उछल गया। मृतक ग्रामीण के परिजन थाने में एकत्रित हो गए और घेराव किया व पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें