फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राष्ट्रपति भवन में सात फेरे लेगी शिवपुरी की बिटिया पूनम, जानें क्यों मिली राष्ट्रपति की स्पेशल अनुमति

Fri, 31 Jan 2025 01:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

पूनम वर्तमान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में पीएसओ के रूप में तैनात हैं। पूनम का विवाह जम्मू-कश्मीर में पदस्थ सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अवनीश कुमार से होगा। उनका विवाह जम्मू-कश्मीर में पदस्थ सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अवनीश कुमार से होगा।
विज्ञापन
सीआरपीएफ की महिला असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी की रहने वाली सीआरपीएफ की महिला असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता की शादी 12 फरवरी को राष्ट्रपति भवन स्थित मदर टेरेसा क्राउन परिसर में होगी। यह पहली बार है जब किसी अधिकारी की शादी के लिए राष्ट्रपति भवन का परिसर उपलब्ध कराया गया है। राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात होने के कारण पूनम के अच्छे आचरण और व्यवहार के कारण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनसे बेहतर प्रभावित हैं और उन्हें उन्होंने पूनम की शादी के लिए राष्ट्रपति भवन की मदर टेरेसा क्राउन परिसर को विवाह के लिए उपलब्ध हो रहा है। इस परिसर में होने वाली शादी के लिए इसमें परिवार के नाते रिश्तेदार शामिल होंगे। पूनम का विवाह जम्मू-कश्मीर में पदस्थ सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अवनीश कुमार से होगा।

विज्ञापन


12 फरवरी को होगा समारोह
शिवपुरी की बेटी शिवपुरी पूनम गुप्ता जो सीआरपीएफ की महिला असिस्टेंट कमांडेंट हैं और राष्ट्रपति भवन में पीएसओ के पद पर तैनात हैं। उनका विवाह जम्मू-कश्मीर में पदस्थ सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अवनीश कुमार से होगा। 12 फरवरी को समारोह होगा। परिवार के नजदीकी प्रमेंद्र बिरथरे ने बताया है कि पूनम शिवपुरी के श्रीराम कॉलोनी में निवासरत व नवोदय विद्यालय में पदस्थ कार्यालय अधीक्षक रघुवीर गुप्ता की बेटी हैं। असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता राष्ट्रपति भवन में पीएसओ के पद पर तैनात हैं।

पूनम से प्रभावित राष्ट्रपति
बताया जाता है कि पूनम के आचरण और व्यवहार से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बेहद प्रभावित रही हैं। जब उन्हें पता चला कि पूनम की शादी होने वाली है तो उन्होंने राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन परिसर में उनके विवाह की व्यवस्था तय की। शादी में अब चुनिंदा मेहमान ही शामिल होंगे।
विज्ञापन


वर्ष 2024 में परेड में महिला टुकड़ी का नेतृत्व किया था
बताया जाता है कि असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता ने वर्ष 2024 में गणतंत्र दिवस परेड में उन्होंने सीआरपीएफ की महिला टुकड़ी का नेतृत्व किया। पूनम गुप्ता गणित में स्नातक और अंग्रेजी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएट किया है। उन्होंने जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से बीएड भी किया। वे जवाहर नवोदय विद्यालय, श्योपुर की पूर्व छात्रा हैं। पूनम ने यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा-2018 में 81वीं रैंक हासिल की और सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बनीं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें