फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में शामिल हुए सांसद केपी यादव, कहा- अभूतपूर्व मतों से होगी विजय

Thu, 26 Oct 2023 07:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri: जिले के पिछोर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह लोधी ने गुरुवार को अपना नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तुत किया। इस अवसर पर गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर केपी यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
नामांकन में शामिल हुए सांसद केपी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी कड़ी में पिछोर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह लोधी भी अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर केपी यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन


भाजपा की नीति सदैव विकास और सुशासन की

नामांकन दाखिल करने के पूर्व भाजपा प्रत्याशी व सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रसिद्ध बीजासन देवी के दर्शन कर विजय का आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात भाजपा प्रत्याशी ने सांसद डॉक्टर केपी यादव तथा समर्थकों के साथ जाकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर सांसद डॉक्टर केपी यादव ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि भाजपा की नीति सदैव विकास और सुशासन की रहती है। इस बार पिछोर से जनता प्रीतम सिंह लोधी के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को अभूतपूर्व मतों से विजय बनाने के लिए अपना मन बना चुकी है।

कांग्रेस के किले को करेंगे ध्वस्त

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता ने इस विधानसभा से कांग्रेस के किले को ध्वस्त करने के लिए अपनी कमर कस ली है। पिछोर सहित संपूर्ण मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लहर चल रही है। हमारी सरकार के विकास कार्यों के दम पर हम चुनावों में शानदार प्रदर्शन करने जा रहे हैं। तत्पश्चात सांसद डॉक्टर केपी यादव ने भाजपा के पक्ष में आधा दर्जन से अधिक ग्रामों में जाकर जनसंपर्क करते हुए भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें