फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: चुनावी व्यवस्था में 145 पिंक बूथों पर तैनात रहेंगी महिलाएं, महिलाओं में दिखा उत्साह

Thu, 16 Nov 2023 07:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले की पांच विधानसभा सीटों पर 145 पिंक बूथ बनाए गए हैं जिन पर महिलाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शिवपुरी शहर में 75 पिंक बूथ बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
शिवपुरी में पिंक बूथ बनाए गए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले की पांच विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर गुरुवार को मतदान कर्मियों को सामग्री का वितरण कर दलों को रवाना किया गया। इस दौरान शिवपुरी जिले की पांच विधानसभा सीटों पर 145 पिंक बूथ बनाए गए हैं जिन पर महिलाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शिवपुरी शहर में 75 पिंक बूथ बनाए गए हैं। इन पिंक बूथों पर तैनात होने वाली सभी महिला कर्मचारी मतदान कराने में अपनी भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन


शिवपुरी के पीजी कॉलेज से मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान पिंक बूथ पर तैनात होने वाली महिला मतदान कर्मियों में खासा उत्साह देखा गया। इन महिला मतदान कर्मियों से जब बात की तो उन्होंने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी मिली है हम उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे। हमें किसी तरह की कोई घबराहट नहीं है। लोकतंत्र की भागीदारी में हम महिला मतदान कर्मी हर भूमिका के लिए तैयार हैं। शिवपुरी जिले में पांच विधानसभा सीटें आती हैं। इन विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

सामान्य प्रेक्षक ने लिया वितरण व्यवस्था का जायजा
शिवपुरी जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान दल अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। गुरुवार को सुबह से ही विधानसभा स्तर पर मतदान दलों को सामग्री वितरण की जा रही है। सामग्री लेकर मतदान दल अपने मतदान केंद्रों की ओर रवाना हो गए हैं। शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक रिपुदमन सिंह ढिल्लन पीजी कॉलेज में सामग्री वितरण व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। यहां पर उन्होंने सामग्री वितरण व्यवस्था को देखा और आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें