फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: मतदान कर्मियों को ड्यूटी वाले विधानसभा क्षेत्रों तक ले जाएंगे वाहन, जिला प्रशासन ने की व्यवस्था

Thu, 16 Nov 2023 08:54 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

MP Election: मतदान कर्मियों को उनकी ड्यूटी वाले विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय तक जाने के लिए वाहन की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
मतदान केंद्रों तक पहुंचाएंगे वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में विधानसभा चुनाव को संपादित करने के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों पर कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान मतदान कर्मियों को उनकी ड्यूटी वाले विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय तक जाने के लिए वाहन की व्यवस्था भी की गई है। वाहन व्यवस्था के नोडल अधिकारी ने बताया कि जिस मुख्यालय पर अधिकारी पदस्थ हैं वहां से संबंधित विधानसभा क्षेत्र के ड्यूटी स्थल के मुख्यालय तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


इसमें बदरवास से करैरा के लिए पांच वाहन, करैरा से पोहरी, शिवपुरी, कोलारस, पिछोर के लिए साथ सात वाहन, खनियांधाना से पोहरी, शिवपुरी, कोलारस के लिए 10 वाहन, कोलारस से करैरा के लिए पांच वाहन, नरवर से पोहरी, शिवपुरी, पिछोर,कोलारस के लिए पांच वाहन। पिछोर से पोहरी, शिवपुरी, कोलारस के लिए सात वाहन। वहां पोहरी से करैरा, शिवपुरी, पिछोर, कोलारस के लिए 9 वाहन और शिवपुरी विधानसभा मुख्यालय से करैरा, पोहरी, पिछोर, कोलारस से 16 वाहन कर्मचारियों को ले जाएंगे। इस तरह से वाहन की व्यवस्था की गई है। 16 नवंबर को यह वाहन संबंधित ड्यूटी वाले कर्मचारियों को विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय पर ले जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें