फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: 9 माह के बच्चे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ा परिवार, डेढ़ घंटे तक चला समझाइश का दौर

Mon, 28 Sep 2026 07:01 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी के मनियर बायपास में पक्का मकान बनाने से रोकने का आरोप लगाते हुए पवन जाटव पत्नी, मां और 9 माह के बेटे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गया। प्रशासन की समझाइश और आवास योजना के आश्वासन पर परिवार नीचे उतरा।

 

विज्ञापन
मकान को लेकर पानी टंकी पर चढ़ा पूरा परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी शहर के मनियर बायपास इलाके में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक परिवार अपनी मांग को लेकर 9 माह के बच्चे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गया। परिवार का आरोप था कि वह करीब 25 से 30 वर्षों से इसी स्थान पर झोपड़ी बनाकर रह रहा है, लेकिन अब पक्का मकान बनाने की कोशिश करने पर कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। परिवार ने प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की और समाधान होने तक टंकी से नीचे उतरने से इनकार कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। अधिकारियों ने परिवार से बातचीत कर उन्हें नीचे उतरने के लिए समझाया। करीब डेढ़ घंटे तक चली समझाइश और अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिवार पानी की टंकी से सुरक्षित नीचे उतर आया।

मनियर निवासी पवन जाटव अपनी पत्नी सपना जाटव, मां रामश्री जाटव और 9 माह के बेटे इशांक के साथ पानी की टंकी पर चढ़ा था। पवन का कहना है कि उसका परिवार करीब 25 से 30 वर्षों से इस स्थान पर झोपड़ी बनाकर रह रहा है। अब वह यहां पक्का मकान बनाना चाहता है, लेकिन कुछ लोग कथित तौर पर निर्माण में बाधा डाल रहे हैं।

पवन ने अतर सिंह धाकड़, राम स्वरूप धाकड़ सहित अन्य लोगों पर मकान बनाने से रोकने और धमकाने के आरोप लगाए। उसका कहना था कि उसने इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसी नाराजगी में उसने परिवार के साथ पानी की टंकी पर चढ़ने का फैसला लिया।

विज्ञापन


पढ़ें: तीन फीट हिस्सा और दुकान हटाने पर बनी सहमति, हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद फैसला

पवन के अनुसार, उसके मामा रामभजन को पुलिस अपने साथ ले गई थी। इसके बाद परिवार ने विरोध का यह तरीका अपनाया। परिवार के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासन का अमला भी मौके पर पहुंच गया।

कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर परिवार से बातचीत की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के साथ मौके पर मौजूद रही, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

अधिकारियों ने परिवार की शिकायत सुनी और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या को प्रशासन के स्तर पर देखा जाएगा। तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि परिवार जिस स्थान पर रह रहा है, वह सरकारी जमीन है और परिवार वहां मकान बनाना चाहता था। अधिकारियों ने परिवार को समझाइश दी और पात्रता के अनुसार आवास योजना का लाभ दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद परिवार सुरक्षित रूप से पानी की टंकी से नीचे उतर आया। घटना के बाद प्रशासन ने परिवार की शिकायत और जमीन से जुड़े पहलुओं की जांच करने की बात कही है। परिवार के टंकी से नीचे उतरने के बाद मौके पर स्थिति सामान्य हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें