फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: 'सोना' पहनने वाले बाबा को देखने के लिए उमड़ी भीड़, बोले- मेरे भक्तों ने दिया है

Sat, 08 Oct 2022 01:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

गले में सोना, हाथों में सोने के कंगन और हीरे से जड़ी घड़ी पहनने वाले महामंडलेश्वर अवधूत बाबा अरुण गिरी महाराज शिवपुरी आए। इस दौरान सोना पहनने वाले महामंडलेश्वर अरुण गिरी महाराज को देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच गए और उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
महामंडलेश्वर अवधूत बाबा अरुण गिरी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महामंडलेश्वर अवधूत बाबा अरुण गिरी महाराज अपनी विशेष कार से मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आए। महामंडलेश्वर अपने शरीर पर सोने से जड़े हुए आभूषण पहने हुए थे, जिनमें सोने की माला, अंगूठी और हीरे से चढ़ी घड़ी भी शामिल रही। महामंडलेश्वर अरुण गिरी महाराज ने एक कार्यक्रम में भाग लिया और अपने भक्तजनों को संदेश दिया।

विज्ञापन


भक्तजनों को संदेश देते हुए महामंडलेश्वर अरुण गिरि महाराज ने कहा, आगामी पीढ़ी को सनातन धर्म और संस्कार देने की जरूरत है। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी हरियाली बढ़ाने की आवश्यकता है। महाराज ने बताया, वह अभी तक पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न स्थानों पर करोड़ों पौधे लगा चुके हैं। वह अपने शरीर पर जो सोना पहने हुए हैं, यह उनके भक्तों ने दिए हैं।

अरुण गिरी महाराज ने बताया, वह विभिन्न स्थानों पर यज्ञ करते हैं। यज्ञ के बाद दक्षिणा दान के रूप में उनके भक्तगण यह सोना आभूषण देते हैं। दान के रुप में जीवित हाथी, घोड़ा और अन्य सामग्री नहीं ले सकते। क्योंकि उनके लिए हाथी घोड़ा आदि का पालन संभव नहीं है। इसलिए सांकेतिक रूप से उनके भक्तगण उन्हें यह दान दे देते हैं। शिवपुरी के होटल मातृश्री में आयोजित इस कार्यक्रम में शिवपुरी के डॉ. रघुवीर गौर और उनके भक्तगण मौजूद रहे। इस मौके पर क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष एसकेएस चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें