फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azadi Ka Amrit Mahotsav: शिवपुरी में भारत माता के जयकारों से गूंजी तिरंगा यात्रा, घर-घर तिरंगा फहराने का संदेश

Wed, 10 Aug 2022 05:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी में बुधवार को केंद्रीय विद्यालय और आईटीबीपी एसटीएस ने संयुक्त तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें नगर वासियों को अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने  के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन
शिवपुरी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में भी आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। शिवपुरी में बुधवार को केंद्रीय विद्यालय और आईटीबीपी एसटीएस ने संयुक्त तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें नगर वासियों को अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने  के लिए प्रेरित किया। तिरंगा यात्रा में पूरे समय भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। छात्रों और जवानों के सामंजस्य का जोश यहां देखने को मिला।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एसके शर्मा कर रहे थे, जिनके पीछे सैकड़ों विद्यार्थियों के साथ-साथ आईटीबीपी शिवपुरी एसटीएस के अधिकारी एवं जवान हाथों में तिरंगा लिए चल रहे थे। यात्रा में भारत माता की जय, झंडा ऊंचा रहे हमारा, वंदे मातरम आदि जयघोष के साथ नगर वासियों को घर-घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया जा रहा था। तिरंगा यात्रा केंद्रीय विद्यालय के मुख्य द्वार से शुरू हई, फिर काली माता मंदिर, झांसी तिराहा, आईटीबीपी से पुनः विद्यालय में आकर संपन्न हुई। प्राचार्य के साथ वरिष्ठ शिक्षक एमएम मिश्र, इरफान अहमद अंसारी ,राजीव कुमार सिंह एवं शिवचरण केवट आदि शिक्षक जयघोष कर रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें