MP News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले में भी लोगों के बीच गजब का उत्साह है। बताया जा रहा है कि 22 जनवरी को शिवपुरी के माधव चौक स्थित हनुमान मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल होंगे।
शिवपुरी जिले में इस समय भगवान राम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल है। शिवपुरी शहर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शिवपुरी शहर के टेकरी बाजार, न्यू ब्लॉक, माधव चौक, कोर्ट रोड आदि स्थानों पर आकर्षक साथ साज सज्जा की गई है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे शामिल
वहीं, इसके अलावा 22 जनवरी को शिवपुरी के माधव चौक स्थित हनुमान मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल होंगे। लोगों में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह का माहौल है।