फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri Road Accident: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, चार की मौत, तीन गंभीर

Tue, 16 Jan 2024 12:29 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri Major Road Accident: शिवपुरी में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। चार लोगों की मौत हो गई। तीन गंभीर घायल हैं। उनका उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
शिवपुरी में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुना-शिवपुरी फोरलेन स्थित बदरवास बाईपास के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कई पलटी खाने के बाद रोड किनारे जा गिरी। घटना में तीन लोगों की मौत मौके पर हो गई। एक यात्री ने जिला अस्पताल शिवपुरी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


तीन गंभीर घायलों को इलाज के लिए गुना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार लोग गुना से किसी काम से ग्वालियर जा रहे थे। मामले की सूचना पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को दे दी है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक अशोकनगर जिले के रहने वाले प्रदीप परिहार, केशपाल परिहार और गुना जिले के रहने वाले शिवजी यादव, गोलू परिहार, जसवंत गौर, कल्याण केवट और एक अन्य कार से गुना से शिवपुरी की ओर जा रहे थे। बायपास पर कार डिवाइडर से टकरा गई। शिवजी और प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह गोलू का शव झाड़ियों में मिला। चार घायलों को गुना अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर शिवपुरी रैफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों को भी सूचना दे दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें