फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: दीपावली पर घर लौट रहे यात्रियों से भरी स्लीपर बस पलटी, 100 यात्री थे सवार; हादसे के बाद ड्राइवर फरार

Sat, 07 Nov 2026 08:41 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में नेशनल हाईवे-27 पर करीब 100 यात्रियों से भरी स्लीपर बस पलट गई। बस राजकोट से कानपुर जा रही थी। हादसे में गंभीर चोट की सूचना नहीं है। यात्रियों ने ड्राइवर पर शराब पीकर बस चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना में लगभग 100 यात्री घायल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली का त्योहार मनाने अपने घर लौट रहे यात्रियों की खुशियां उस वक्त दहशत में बदल गईं, जब शिवपुरी जिले में करीब 100 यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा शनिवार अमोला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर हुआ। बस गुजरात के राजकोट से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए करेरा स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बस शनिवार सुबह गुजरात के राजकोट से कानपुर के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 100 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया गया था। हादसे के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और राहत दल को मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई।

ये भी पढ़ें- 40 फीट गहरे कुएं में समाई कार, चार युवकों की अटकी सांसें; कांच तोड़कर निकले बाहर, ढाई घंटे चला रेस्क्यू

विज्ञापन

हादसे के बाद बस में सवार यात्री सचिन कुमार ने ड्राइवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सचिन के मुताबिक, बस में सवार ज्यादातर यात्री दीपावली मनाने के लिए कानपुर जा रहे थे। करीब 1300 किलोमीटर के लंबे सफर के बावजूद बस में केवल एक ही ड्राइवर मौजूद था। यात्री का आरोप है कि हादसे से कुछ किलोमीटर पहले ड्राइवर ने एक होटल पर बस रोकी थी, जहां उसने शराब पी। इसके बाद दोबारा बस चलाते समय वह नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। अमोला थाना प्रभारी योगेंद्र सेंगर ने बताया कि बस ओवरलोड थी और दुर्घटना के बाद ड्राइवर मौके से भाग गया। पुलिस के अनुसार, किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने एक बार फिर लंबी दूरी की बसों में ओवरलोडिंग, ड्राइवर की लापरवाही और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर 1300 किलोमीटर के सफर में एक ही ड्राइवर की तैनाती और शराब पीकर बस चलाने के आरोपों की जांच बेहद अहम हो गई है। अब पुलिस जांच में यह स्पष्ट होगा कि हादसे की असली वजह क्या थी और यात्रियों की जान जोखिम में डालने के लिए जिम्मेदार कौन है।

 

घटना में लगभग 100 यात्री घायल

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें