फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी में मजदूर पर जानलेवा हमला: आंखों में मिर्ची डालकर पीठ पर चाकू से किए कई वार, आरोपी मौके से फरार

Fri, 25 Sep 2026 03:01 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी के झांसी तिराहा इलाके में शुक्रवार सुबह हार्डवेयर दुकान के बाहर खड़े मजदूर मनोज धाकड़ पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया गया। आरोप है कि पहले उसकी आंखों में मिर्ची डाली गई और फिर पीठ पर कई वार किए गए।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी शहर के झांसी तिराहा इलाके में शुक्रवार सुबह एक मजदूर पर हुए हमले से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आरोप है कि हार्डवेयर दुकान के बाहर खड़े मजदूर की आंखों में पहले मिर्ची डाल दी गई और इसके बाद उसकी पीठ पर चाकू से कई वार किए गए। हमले के बाद आरोपी चाकू लेकर मौके से फरार हो गया। घायल मजदूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


घायल की पहचान नवाब साहब रोड निवासी मनोज धाकड़ के रूप में हुई है। मनोज झांसी तिराहा स्थित एक हार्डवेयर दुकान पर मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे वह दुकान के बाहर मौजूद था। इसी दौरान कठमई क्षेत्र निवासी गौरव कुशवाह वहां पहुंचा।

आंखों में मिर्ची डालने के बाद चाकू से किए वार
मनोज के अनुसार, उसे कुछ समझने का मौका मिलता, इससे पहले गौरव ने उसकी आंखों में मिर्ची डाल दी। आंखों में जलन होने के बाद वह संभल पाता, उससे पहले आरोपी ने चाकू निकालकर उसकी पीठ पर कई वार कर दिए। अचानक हुए हमले से मनोज घायल होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों के बीच भी कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी के मौके से भागने की बात सामने आई है। मनोज का आरोप है कि गौरव चाकू लहराते हुए वहां से निकल गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल मजदूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


एक दिन पहले हुई थी दोनों के बीच कहासुनी
प्रारंभिक जानकारी में घटना के पीछे दोनों के बीच पहले से चल रहे विवाद की बात सामने आई है। हार्डवेयर दुकान संचालक के मुताबिक, गुरुवार शाम मनोज और गौरव के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन अगले दिन सुबह दोनों के बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। बताया गया है कि गौरव कुशवाह तीन पहिया लोडिंग वाहन चलाता है और संबंधित हार्डवेयर दुकान पर सामान की लोडिंग-अनलोडिंग का काम भी करता है। इसी वजह से उसका दुकान पर आना-जाना रहता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि एक दिन पहले हुई कहासुनी की वास्तविक वजह क्या थी और शुक्रवार सुबह विवाद किस बात पर बढ़ा।

ये भी पढ़ें-  इटली जैसा मिलेगा कटनी मार्बल को दर्जा?: जीआई टैग की कवायद शुरू, दुनिया तक पहुंचाने का प्लान; जानिए कैसे
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी लेने के साथ आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। घायल मजदूर के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें