फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: भाई दूज पर निकाली 100 मीटर लंबी चुनरी यात्रा, सिंघारई माता पर चढ़ाई गई; भक्त हुए शामिल

Sun, 03 Nov 2024 07:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri News: ढचरा गांव से विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। विवार की सुबह  गांव से इस चुनरी यात्रा की शुरुआत हुई थी। यह 100 मीटर लंबी चुनरी यात्रा गांव से 6 किलोमीटर दूर सिंघारई बाली माता पर पैदल सफर पैदल तय कर पहुंची थी।
विज्ञापन
भाई दूज पर निकाली 100 मीटर लंबी चुनरी यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र के रन्नौद तहसील में भाई दूज पर ढचरा गांव से विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों ने रविवार को क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए 100 मीटर लंबी चुनरी सिंघारई माता पर पहुंचकर चढ़ाई। इस चुनरी यात्रा में महिलाओं से लेकर बच्चे भी शामिल हुए। 

विज्ञापन


100 मीटर लंबी चुनरी यात्रा गांव से 6 किलोमीटर दूर तक गई
रन्नौद तहसील के ढचरा गांव से विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई थी। रविवार की सुबह  गांव से इस चुनरी यात्रा की शुरुआत हुई थी। यह 100 मीटर लंबी चुनरी यात्रा गांव से 6 किलोमीटर दूर सिंघारई बाली माता पर पैदल सफर पैदल तय कर पहुंची थी। ढचरा गांव के रहने वाले दीवान सिंह ने बताया कि भाई दूज पर क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए मां सिंघारई पर 100 मीटर की चुनरी चढ़ाई गई हैं। 

बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं
इस चुनरी यात्रा में करीब 300 महिला, पुरुष, बच्चें शामिल हुए। जो डीजे पर बजते माता के भजनों पर जयकारा लगाते हुए माता के दरवार पहुंचे थे। बाद में भोजन प्रसादी का कार्यक्रम मंदिर परिसर में रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें