फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: शादी समारोह से लौट रहे लोगों की बस पर अज्ञात युवकों ने किया हमला, हादसें में बाराती घायल

Sun, 20 Feb 2022 05:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी में शादी समारोह से लौट रहे लोगों की बस में कुछ अज्ञात युवकों ने पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में बस सवार कुछ लोगों को चोटे आई हैं।
विज्ञापन
पत्थरों के हमले में टूटे बस के कांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी में शादी समारोह से लौट रहे लोगों की बस में कुछ युवकों ने पत्थरों से हमला कर दिया। हादसे में बस में सवार लोग जख्मी हुए हैं। मामला शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र के दो बत्ती तिराहे के पास का है। बस में बैठे लोग 19 फरवरी को शिवम पैराडाइज होटल में शादी में शामिल होने गए थे। इसी दौरान बस में सवार लड़की पक्ष के लोगों का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। जब लड़की पक्ष के लोग रविवार को अपने गृह नगर दिनारा बस से लौट रहे थे, तो बस को एक रास्ते पर रोककर उस पर हमला कर दिया। हमले में कुछ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन


शिवपुरी एसडीओपी अजय भार्गव ने बताया कि शिवपुरी शहर में 19 फरवरी को लड़की वाले बारात लेकर दिनारा से शिवपुरी आए थे, तब किसी बात पर अज्ञात युवकों से विवाद हो गया मामला रात में हुआ था, लेकिन जब आज सुबह लड़की वाले विदा करके बारात को बस लेकर शिवपुरी से दिनारा जाने को निकले तब रास्ते में करीब एक दर्जन युवकों ने पत्थर लगाकर बस को रोक लिया और बस में सवार लोगों पर हमला कर किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें