फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: बाइक से स्कूल जाने के शौक ने नौवीं के छात्र को बना दिया चोर, पेट्रोल खत्म होने पर छोड़कर भाग जाता

Sun, 20 Feb 2022 05:20 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में नौवीं का छात्र बाइक चोर बन गया। वजह बस ये रही कि बाइक से स्कूल जाने का शौक था। दोस्त महंगी गाड़ी से स्कूल आते और चिढ़ाते थे। पिता के पास पैसे नहीं थे कि बाइक दिला सके तो बाइक चुराने लग गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंगे शौक अक्सर लोगों को गलत राह पर ले जाते हैं। दूसरों की देखा-देखी भारी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ इंदौर में हुआ जहां एक स्कूली छात्र बाइक चोर बन गया। वजह सिर्फ इतनी सी थी कि उसके दोस्त महंगी बाइक से स्कूल जाते थे और उसके पास बाइक नहीं थी। इसकी चिढ़ ने उसे इतना आहत किया कि दो बाइक चुरा ली।
विज्ञापन


पलासिया थाना पुलिस ने ऐसे ही नाबालिग को वाहन चोरी के मामले गिरफ्तार किया है। छात्र कक्षा नौवीं में पढ़ता है और सूरज नगर में नानी के पास रहता है। उसके पिता प्रिंटिंग प्रेस में नौकरी करते हैं इस कारण आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। जिस स्कूल में छात्र पढ़ता है वहां उसके दोस्त महंगी गाड़ियों से आते थे जबकि छात्र के पास बाइक नहीं थी। वे इक इर्दगिर्द घुमा कर उसे चिढ़ाते थे। इसके चलते उसके मन में बाइक चोरी का विचार आया और एक दिन टेलीफोन नगर से बाइक चुरा ली। अगले दिन वह स्कूल पहुंचा और दोस्तों से कहा कि पिता ने बाइक दिलवा दी है। बाद में दोस्तों के साथ घूमने गया और बाइक के साथ फोटो खिंचवाए। इसी दौरान बाइक खऱाब हो गई तो गैरेज पर पहुंचा। गैरेज वाले ने बाइक के बारे में पूछा तो घबरा गया और बाइक वहीं छोड़कर भाग गया। इसके बाद फिर से टेलीफोन नगर पहुंचा और एक्टिवा चुरा ली। इससे स्कूल जाने लगा। पुलिस में शिकायत हुई तो सीसीटीवी फुटेज निकाले। इसके बाद सूरज नगर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दो गाड़ियां चुरा चुका है जिसे पेट्रोल खत्म होने पर छोड़ कर भागना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें