दुर्घटना के बाद दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
शिवपुरी के खरई कोटा फोरलेन हाईवे पर पुलिस के वाहन और एक ट्रैक्टर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर के बाद ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया, वहीं, तेंदुआ पुलिस थाने की बोलेरो के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत तेंदुआ थाना प्रभारी मुकेश दुबेलिया और आरक्षक घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार बंटी धाकड़ ट्रैक्टर लेकर खरई की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर के पीछे तेंदुआ थाना पुलिस की बोलेरो आ रही थी। अचानक बंटी ने ट्रैक्टर की स्टेयरिंग खरई गांव की ओर मोड़ दी, जिसके चलते पीछे से आ रही बोलेरो ट्रैक्टर में घुस गई।