फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: अस्पताल में हुई कैदी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, लगाया हत्या का आरोप

Mon, 17 Jan 2022 01:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी के जिला अस्पताल में कैदी की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। तबीयत बिगड़ने पर सोमवार सुबह उसे अस्पताल लाया गया था। परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। 
विज्ञापन
Shivpuri: कैदी की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी के जिला अस्पताल में कैदी की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। तबीयत बिगड़ने पर सोमवार सुबह उसे अस्पताल लाया गया था। परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है।

विज्ञापन


दरसअल विचारधीन कैदी महेश धानुक सात माह पहले 1.5 वर्ष की बच्ची के दुष्कर्म के आरोप में शिवपुरी की सर्किल जेल में कैद था। सोमवार अल सुबह करीव 5 बजे कैदी महेश की जेल में तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उसे शिवपुरी के जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

महेश के परिजनों का कहना है कि हमने जब मुलाकात के लिए जेल में फोन लगाया तो पता चला कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हम जब अस्पताल पहुंचे तो उनकी बॉडी पड़ी हुई मिली। मृतक पत्नी सरोज का कहना था कि कुछ दिन पहले कोर्ट में तारीख पर हमें कुछ लोगों ने धमकी दी थी कि तेरे पति को जेल में ही मार देंगे। उनकी हत्या की गई है। कैदी महेश धानुक के परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा कर दिया। कैदी महेश धानुक की पत्नी सरोज धानुक ने हत्या का शक जताया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में हंगामे के बाद भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। इस दौरन एसडीओपी अजय भार्गव ने बताया कि सात माह पहले देहात थाना क्षेत्र में आरोपी महेश धानुक को 1.5 वर्षीय वालिका के साथ किए दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से वह शिवपुरी की सर्किल जेल में विचाराधीन कैदी के तौर पर सजा काट रहा था। जिसकी सोमवार सुबह तबी,यत बिगड़ी ओर उंसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें