फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mob Lynching in Alirajpur: पिकअप ने आठ साल की बालिका का रौंदा, भीड़ ने ड्राइवर को पीटा, फिर जिंदा जलाया

Sat, 14 May 2022 06:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर

सार

मध्य प्रदेश के सिवनी में मॉब लिंचिंग का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि आलीराजपुर जिले में एक और दिल दहलाने वाली घटना हो गई। वाहन की टक्कर से बच्ची की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने घेरकर वाहन में आग लगा दी, ड्राइवर को पहले तो जमकर पीटा फिर उठाकर जलती गाड़ी में फेंक दिया। उपचार के दौरान ड्राइवर की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
आलीराजपुर में वाहन की टक्कर से बच्ची की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को जिंदा जला दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलीराजपुर जिले में वाहन की टक्कर से बच्ची की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने घेरकर वाहन में आग लगा दी, ड्राइवर को पहले तो जमकर पीटा फिर उठाकर जलती गाड़ी में फेंक दिया। उपचार के दौरान ड्राइवर की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार देर शाम का है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजादनगर के ग्राम छोटी पोल में शुक्रवार रात लोडिंग वाहन ने आठ साल की एक बालिका कांजी पिता राकेश को रौंद दिया था। बालिका ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई, सभी ने ड्राइवर मगनसिंह पिता मानसिंह की गलती बताते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। किसी ने वाहन में आग लगा दी। लोगों का गुस्सा इससे भी कम नहीं हुआ, उन्होंने ड्राइवर को उठाकर जलते वाहन में फेंक दिया। ड्राइवर बुरी तरह झुलस गया। इलाज के लिए गुजरात के बड़ौदा ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मामले में आजादनगर पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आजादनगर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना अनुसार पिकअप वाहन ग्राम छोटी पोल के बरझर फाटक से गुजर रहा था। इस दौरान उसे आठ साल की बालिका कांजी को चपेट में ले लिया। गुस्साए लोगों ने वाहन में आग लगा दी। इससे 37 वर्षीय ड्राइवर मगनसिंह हाल मुकाल ग्राम जामली जोबट बुरी तरह झुलस गया। वाहन भी खाक हो गया। सूचना मिलने पर आजादनगर पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को शासकीय अस्पताल चंद्रशेखर आजादनगर पहुंचाया। यहां से उसे बड़ौदा रेफर कर दिया गया। रास्ते में ड्राइवर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें