फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी-नरवर नगर पंचायत चुनाव: भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की सीट पर किया कब्जा, कांग्रेस को अपनों ने ही नहीं दिए वोट

Thu, 17 Mar 2022 07:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले की नरवर नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी को सिर्फ दो वोट मिले हैं, एक उनका खुद का है। यानी एक वोट ही उन्हें दूसरे का मिला है। जबकि चार पार्षद कांग्रेस के चुनकर आए थे। अब इस पर चर्चा शुरू हो गई है।
 
विज्ञापन
चुनाव परिणाम जानने के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट के निर्देश पर कराए गए नगर पंचायत चुनावों में आज अध्यक्ष उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हो गया है। अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी पदमा संदीप माहेश्वरी ने कांग्रेसी प्रत्याशी सपना धर्मेंद्र कुशवाह को 13 वोट से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की उषा गुर्जर चुनी गईं।
विज्ञापन


कांग्रेस में गुटबाजी हावी, अपनों ने दिया दगा
अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी के लिए एक प्रस्तावक व एक समर्थक की आवश्यकता होती है। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को महज दो मत ही मिले हैं जिनमें एक मत प्रत्याशी का सम्मिलित है जबकि कांग्रेस के 4 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई थी। कांग्रेस प्रत्याशी सपना धर्मेंद्र कुशवाह के प्रस्तावक और समर्थक में से भी किसी एक ने ही उन्हें अपना वोट दिया, जिसकी वजह से उन्हें स्वयं के वोट सहित 2 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया था तभी यह साफ हो गया था कि मुकाबला एक तरफा रहेगा। इस तरह नगर पंचायत चुनाव में पूरी तरह भाजपा ने अपना कब्जा कर लिया है।

ये था पार्षदों का गणित
गौरतलब है कि 6 मार्च को हुए मतदान में 15 पार्षद चुने गए थे जिनके 9 मार्च को परिणाम आए थे। इसमें चार भाजपा समर्थित, चार कांग्रेस समर्थित, 6 निर्दलीय और एक बसपा का प्रत्याशी जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें